राजकीय इन्टर कॉलेज सुमाडी मे हिन्दी अध्यापक तथा नशा उन्मूलन प्रभारी शिक्षा बिभाग जनपद पौडी गढ़वाल में कार्यरत अखिलेश चन्द्र चमोला को देव भूमि सामाजिक सांस्कृतिक समिति ने उत्तराखण्ड सांस्कृतिक विकास मेला 2022 के अवसर पर भव्य आयोजित समारोह में सम्मानित किया। चमोला को यह सम्मान देहरादून के प्रथम नागरिक मेयर सुनील उनियाल गामा तथा पंजाब के डीएसपी चौहान के द्वारा दिया गया।
आयोजित कार्यक्रम में देवभूमि सामाजिक सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष चन्द्र वीर गायत्री ने कहा कि अपने विशिष्ट तथा प्रभाव कारी कार्यों की महक से चमोला किसी परिचय के मोहताज नहीं है।अपने उल्लेखनीय कार्यो के कारण देश विदेश मे अतुलनीय ख्याति अर्जित कर रहै हैं। हम सभी उत्तराखण्ड वासियों को चमोला पर गर्व है। चमोला बाल प्रतिभा सम्मान समारोह परिषद श्रीनगर गढवाल में निदेशक के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं। विभिन्न राष्ट्रीय संस्था ओं द्वारा 100 से भी अधिक सम्मानोपाधियों से सम्मानित हो चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री सम्मान, आदर्श उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, राज्यपाल पुरस्कार सम्मान, राष्ट्रीय शिक्षा शिल्पी अवार्ड, एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड, विवेकानंद सम्मान, शिक्षा रत्न सम्मान, उत्तराखण्ड शिक्षक रत्न सम्मान, अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान आदि अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। चमेला मूल रुप से जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम कौशलपुर के निवासी है।


