देहरादून : उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने आज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया सह प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 12 प्रदेश प्रवक्ता और 5 सह मीडिया प्रभारी बनाये गए है। पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस नियुक्ति की सूची भी जारी कर दी है।
सुरेश जोशी, कर्नल अजय कोठियाल, खजान दास, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, विनोद सुयाल, विपिन कैन्थोला, प्रकाश रावत, नवीन ठाकुर, मधु भट्ट, हनी पाठक तथा सुनीता विधार्थी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गयी है।
जबकि माणिक निधि शर्मा, चंदन सिंह बिष्ट, संजीव वर्मा, कमलेश उनियाल तथा राजेंद्र नेगी सह मीडिया प्रभारी होंगे।