State-Level Maths Wizard and Spell Genius

देहरादून: समग्र शिक्षा उत्तराखंड के राज्य परियोजना कार्यालय के तत्वावधान में SCERT उत्तराखंड, देहरादून में राज्य स्तरीय मैथ्स विज़ार्ड एवं स्पैल जीनियस प्रतियोगिता 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 47 प्रतिभागियों एवं 26 एस्कॉर्ट शिक्षकों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी भाषाई एवं गणितीय दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती पल्लवी नैन (उप राज्य परियोजना निदेशक), विशिष्ट अतिथि डॉ. भगवती प्रसाद मेंदौली (स्टाफ ऑफिसर) एवं प्रद्युम्न सिंह रावत (उप राज्य परियोजना निदेशक) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

स्पैल जीनियस प्रतियोगिता के परिणाम:

  1. प्रथम – दक्ष ऐठानी (जनपद बागेश्वर)
  2. द्वितीय – तनुज जलाल (जनपद अल्मोड़ा)
  3. तृतीय – विहान खत्री (जनपद चमोली)
  4. मैथ्स विज़ार्ड प्रतियोगिता के परिणाम:
  5. प्रथम – गौरव सिंह कुरंगा (कपकोट)
  6. द्वितीय – दक्ष बिष्ट (जमानीधार)
  7. तृतीय – वैदेही पंत (मटेना)

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शब्द ज्ञान, भाषा कौशल, गणितीय क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का सराहनीय प्रदर्शन किया।

राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तराखंड सुदीप्ति सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और विद्वता की सराहना की।

कार्यक्रम के सफल संचालन में राज्य समन्वयक अखिलेश ध्यानी, नवीन नेगी, विद्या समीक्षा केंद्र, SCERT एवं समग्र शिक्षा की टीम का विशेष योगदान रहा। संचालन संतोष पोखरियाल एवं भगत सिंह कंडवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

विशेष रूप से, दोनों प्रतियोगिताओं में पीएमश्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। कपकोट की टीम ने दोनों ही प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया, जिसके लिए सभी अधिकारियों ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।