ग्रेटर नोएडा: सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए इन सुझावों के साथ संस्था पूरे प्रदेश में करेगी महिला जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों का आयोजन। संस्था के संस्थापक डॉक्टर राहुल वर्मा ने कहा सभी सामाजिक संस्थाओं और बुद्धिजीवी लोगों के साथ मिलकर इन कार्यों को गति दी जाएगी। जिसकी शुरुआत सबसे पहले गौतम बुध नगर जिले के ग्रामीण एवं देहात क्षेत्र से शुरू की जाएगी। इसके लिए उन्होंने देश के हर नागरिक से अपील की है।
- प्रसव पूर्व लिंग जांच दंडनीय अपराध है।
- कन्या भ्रूण हत्या पाप है।
- कन्या जन्म पर खुशी मनाओ कन्या जन्म उत्सव बनाओ।
- शक्ति का सम्मान करो बेटी पराया धन होती है, सोच बदलो बेटी बेटा एक समान दोनों को तो विद्यादान।
- दहेज एक अभिशाप है दुल्हन ही दहेज है, बलात्कार सबसे घिनौना अपराध है, इसके खिलाफ आवाज उठाएं।
- महिलाओं पर अत्याचार बंद करें उनका सम्मान करे, महिला सृष्टि की जननी है हमें जन्म देने वाली मां भी एक महिला ही है।
- औरत का करो सम्मान, मत करो उसका अपमान, वरना बहुत पछताओगे, लड़की ढूंढते रह जाओगे।
देश में लगातार घट रही महिलाओं की संख्या काफी चिंताजनक है, जिसको समय रहते रोकना बेहद आवश्यक है, उपरोक्त सूचनाएं और जन-जन को समझाएं ताकि महिला फिर कहें अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो।
यह भी पढ़ें:


