corona-case-in-india

Covid-19 case in India : भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना संक्रमण के करीब 2 लाख 74 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि रिकॉर्ड 1619 मरीजों की मौतें हुई हैं। जिसके बाद देशभर में अब तक इस बीमारी से मारने वालों की संख्या एक लाख 78 हजार से ज्यादा हो चुकी है। हालाँकि इतना सब होने बावजूद भी बंगाल में चुनावी रैलियाँ लगातार जारी हैं, वहीँ यूपी में आज सुबह से पंचायत इलेक्शन की वोटिंग की लम्बी लम्बी कतारें लगी हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में देशभर में 2 लाख 73 हजार 810 नए कोरोना के केस सामने आए है। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,50,61,919 हो गई है। वहीँ पिछले 24 घंटे में 1,619 लोगों की जान भी चली गई है। जिसके बाद अब तक कुल मारने वालों की संख्या 1,78,769 हो गई है। देश में फिलहाल 19 लाख 29 हजार 329 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीँ डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,29,53,821 है। अब तक देश भर में कोरोना से एक करोड़ 50 लाख 61 हजार 919 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सर्वाधिक भारत में है यानी कि दुनिया भर में दूसरे नंबर पर है।

देश के 10 राज्यों में सबसे बुरा हाल है। जिन राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 68,631, उत्तर प्रदेश में 30,566, दिल्ली में 25,462, कर्नाटक में 19,067 और केरल में 18,257 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान तथा गुजरात में भी हर रोज 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली सरकार ने महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों की RT-PCR रिपोर्ट चेक न करने पर 4 एयरलाइंस पर FIR के आदेश दिए, दो अस्पतालों पर भी केस दर्ज