International Trade Fair 2023

International Trade Fair 2023: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आज यानी 14 नवंबर से 42वें इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आगाज हो गया है। 27 नवंबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के लिए प्रगति मैदान के 1 से 14 नंबर हॉल सजाये गए हैं। ट्रेड फेयर का उद्घाटन भारत मंडपम के सभागार में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश द्वारा किया गया।

शुरुआती पांच दिन यानी 14-18 नवंबर तक व्यावसायिक दिन (Business Days) होंगे जिसमे बिसनेस क्लास लोगों के लिए इंट्री होगी। इसकी इस दौरान यहां केवल बी-टू-बी गतिविधियां होंगी। जबकि 19 से 27 नवंबर तक मेले में आम लोगों को एंट्री मिलेगी।। इस बार अब तक के सबसे बड़े एरिया में ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है।

इस बार ट्रेड फेयर में भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के अलावा 13 देशों के 3500 प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। इसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ईरान, वियतनाम, नेपाल, थाईलैंड, यूएई, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, ओमान, इजिप्ट सहित दो अन्य देश भी हैं। वहीं, चीन, साउथ अफ्रीका और कोरिया इस बार ट्रेड फेयर में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। बता दें कि यह तीनों देश कोविड के बाद से फेयर में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

समय और स्थान

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 7।30 बजे तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा।

कहां मिलेंगे टिकट? कितनी है कीमत

14-27 नवंबर तक आयोजित होने वाले भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के प्रवेश टिकट डीएमआरसी के 55 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे। प्रगति मैदान में टिकटों की बिक्री नहीं होगी। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा), दिलशाद गार्डन, शाहदरा, इंद्रलोक, नेताजी सुभाष प्लेस, रोहिणी वेस्ट, रिठाला, नोएडा सिटी सेंटर, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट और बाराखंभा स्टेशन समेत 55 स्टेशनों पर टिकट मिलेंगे।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर टिकट की बिक्री नहीं होगी क्योंकि यह स्टेशन प्रगति मैदान के बराबर में है, भीड़-भीड़ के चलते इस स्टेशन पर टिकट नहीं मिलेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन भी टिकट खरीदे जा सकते हैं।

इन गेट्स से एंट्री

ट्रेड फेयर में आम लोगों की एंट्री गेट नंबर 1, 4, 6 और 10 से होगी। प्रदर्शकों के लिए प्रवेश गेट नंबर 1, 4, 5बी और 10 से होगा। मीडियाकर्मियों के लिए प्रवेश गेट नंबर 5-बी से होगा और आईटीपीओ अधिकारियों के लिए प्रवेश गेट नंबर 9 और 1 से होगा। एडवाइजरी के मुताबिक, आम लोग गेट नंबर 5-ए, 5-बी, 7, 8 और 9 से एंट्री नहीं कर सकेंगे।

हॉल नं-5 में है उत्तराखण्ड पैवेलियन

प्रगति मैदान में चल रहे भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड पैवेलियन हॉल नं-5 में कर रहा प्रतिभाग

आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 42वें भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड पैवेलियन  हॉल नं-5 पर प्रतिभाग किया जा रहा है। उत्तराखण्ड पैवेलियन के निदेशक प्रदीप नेगी मे बताया कि राज्य के पैवेलियन में कुल 36 स्टॉल लगे हैं, जिसमें जनपद हरिद्वार, देहरादून, पौढ़ी गढ़वाल, चम्पावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली एवं टिहरी जनपद के शिल्पियों द्वारा उत्पादित उत्पादों के विपणन हेतु स्टॉल लगाये गये है। पैवेलियन में सरकारी विभागों की ओर से पर्यटन, खादी बोर्ड, एवं औद्योगिक बोर्ड द्वारा प्रतिभाग गया है तथा उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्ताशिल्प विकास परिषद् के अधीन हिमाद्रि का भी स्टॉल लगा है।

पैवेलियन में उत्तराखण्ड राज्य के माह दिसम्बर, 2023 में प्रस्तावित उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UKGIS)-2023 पर भी फोकस किया गया है। उत्तराखण्ड पैवेलियन में अल्मोड़ा की प्रसिद्व बाल मिठाई, चम्पावत लोहाघाट की लोहे की कढ़ाई, हरिद्वार की लोही शॉल, चम्पावत के उलन के कपड़े, ऋषिकेश के स्टोन एवं उत्तराखण्ड की दालें मुख्य आर्कषण का केन्द्र बनी हुई है।

इस वर्ष भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम ‘‘वसुधैव कुटुंबकम(United by Trade)’’ है। मेले में फोक्स राज्यों में दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर और झारखंड व पार्टनर राज्यों में बिहार और केरल के रूप में प्रतिभाग कर रहा है।

मेले में जाने के लिए इतना शुल्क लगेगा

एकल टिकट                                       बिजनेस डे                         गैर बिजनेस डे

वीकेंड और राजपत्रित अवकाश                   500 रुपये                             150 रुपये

गैर सप्ताहांत दिवस                               500 रुपये                                80 रुपये

बच्चों के वीकेंड और राजपत्रित अवकाश        200 रुपये                               60 रुपये

बच्चों के लिए गैर सप्ताहांत दिवस                 150 रुपये                                40 रुपये

वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग                         निशुल्क                                    निशुल्क

Trade Fair 2023, Trade Fair starts from today in Pragati Maidan, know how much are the tickets and when will the entry of common people start, there are stalls of 36 products including Bal Mithai of Almora in Uttarakhand Pavilion.