दिल्ली : न्यू अशोक नगर में शारदीय नवरात्रि के समापन पर श्री श्री दुर्गा पूजा संस्था द्वारा आख़िरी सिद्धिदात्री नवरात्रि में नाटककृत्या में भाग लेने वाले बच्चों को ट्रॉफी भेंट कर पुरस्कृत किया गया। देशभर में शारदीय महानवमी पर कोरोना गाइडलाइन के साथ नुकुड और भव्य दुर्गा पूजा तो कहीं माता का जागरण तो कहीं रामलीला का आयोजन अलग अलग संस्थाओं द्वारा होता रहा। विजयदशमी के महापर्व पर आज माता की मूर्ति पूजा स्थल सामग्री का विसर्जन किया जायेगा।
हाथी पर होगा मां दुर्गा का प्रस्थान
विजयादशमी (दशहरा) का पर्व आज शुक्रवार को मान्य होगा। इसी दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन श्रवण नक्षत्र युक्त दशमी तिथि में मान्यता है कि अति शुभ होगा। पंचांग, ज्योतिष के अनुसार शुक्रवार की दशमी तिथि होने के कारण देवी का प्रस्थान गज अर्थात् हाथी पर होगा, जो शुभफलकारी होने के साथ उत्तम वर्षा का संकेत माना जा सकता है।
श्री श्री दुर्गा पूजा संस्था के पदाधिकारीयों ने अपने स्थानीय समाजसेवियों एवं संस्थाओं को दुर्गा पूजा का आशीर्वाद हेतु आमंत्रित किया। जिसमें मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के पदाधिकारीयों ने माता का आशीर्वाद लेकर रोको टोको जन जागरूक मास्क पहनो अभियान चलाकर लोगों को मास्क वितरित किये। साथ ही तेजी से फ़ैल रही डेंगू बीमारी से बचाव हेतु कीटनाशक दवा का छिड़काव भी किया। श्री श्री दुर्गा पूजा संस्था के पधाधिकारीयों, अध्यक्ष माणिक दास, उपाध्यक्ष भोला नाथ विस्वास, महासचिव वैधनाथ मलिक, पूजा सचिव रतन हल्दर, सचिव कमल डे, कैसेर विप्लव मंडल ने धन्यवाद किया।