Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary

ग्रेटर नोएडा: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र चंदेल (ब्यूरो चीफ, दैनिक जागरण नोएडा-ग्रेटर नोएडा) के पुत्र कर्ण चंदेल की लगन-सगाई समारोह में शिरकत की।

समारोह में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुयीं। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नगर, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्र अध्यक्ष तेजा गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा तथा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों ने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए नवयुगल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का आयोजन पारिवारिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन, मित्रगण एवं स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए।