loot

ग्रेटर नोएडा:  नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंडिया एक्सपो मार्ट में हस्तशिल्प प्रदर्शनी से स्टॉल का सामान लेकर लौट रहे एक कंपनी के कर्मचारी से शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने 4800 रुपये लूट लिये। पीड़ित की शिकायत पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पलवल निवासी भगत सिंह ने बताया कि वह दिल्ली की कंपनी रेड ट्रेड इंडिया के काम करता है। कंपनी ने इंडिया एक्सपो मार्ट में हस्तशिल्प प्रदर्शनी में अपना स्टॉल लगाया था। प्रदर्शनी खत्म होने के बाद शुक्रवार रात स्टॉल का सामान समेट कर नोएडा स्थित कार्यालय लौट रहा था। अन्य कर्मचारी व सामान दूसरे वाहन में थे। वह बाइक पर सवार था। रात लगभग साढ़े 11 बजे भगत सिंह जैसे ही कोंडली खादर के पास पहुंचा तीन बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी देकर रोक लिया और 4800 रुपये लूट लिये। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अखिलेश पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

32वीं रैंक हासिल कर नोएडा की निधि शर्मा बनीं पीसीएस अधिकारी, लगा बधाईयों का तांता