rekha gupta shelly oberoi Mayor candidate MCD delhi

BJP mayor Candidate for Delhi MCD: दिल्ली में MCD चुनाव के बाद अब मेयर चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी महीने 6 जनवरी को दिल्ली एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने कैंडिडेट का एलान कर दिया है। ‌बीजेपी ने मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता तो कमल बागड़ी को डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।

रेखा गुप्ता का मुकाबला आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ऑबेरॉय से होगा। जबकि डिप्टी मेयर पद के लिए कमल बागड़ी का मुकाबला आप के मोहम्मद इकबाल से है। वहीं दूसरी ओर मेयर चुनाव से पहले निर्दलीय पार्षद गजेंद्र दराल सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। वे मुंडका से चुनाव जीते थे। दिल्ली नगर निगम के मेयर के लिए चुनाव 6 जनवरी को होना है।

रेखा गुप्ता शालीमार बाग से पार्षद हैं। वे यहां से तीसरी बार पार्षद बनी हैं। वे पहले भी एमसीडी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वहीं, कमलजीत पहले दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की मेयर रह चुकी हैं। गजेंद्र दराल बीजेपी के बागी के तौर पर निर्दलीय चुनाव लड़े थे। उन्होंने मुंडका से जीत के बाद दोबारा बीजेपी जॉइन कर ली।

बता दें कि 250 सीटों के दिल्ली नगर निगम  चुनाव में आप को 134 और भाजपा को 104 सीटें मिली थीं।