DELHI ELECTION 2025: दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। जिसमें परवेश वर्मा को नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतारा गया है। वहीँ कांग्रेस ने इस सीट पर संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है।
मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ भाजपा ने रमेश बिधुड़ी तो कांग्रेस ने अल्का लांबा को उतारा मैदान में
कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ भाजपा ने रमेश बिधुड़ी को उतारा है। जबकि कांग्रेस ने कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ वरिष्ठ नेता अल्का लांबा को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अल्का वर्ष 2013 में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गईं थीं और वर्ष 2015 में चांदनी चौक से विधायक चुनी गईं थीं, लेकिन वर्ष 2019 में उन्होंने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया। पिछली बार वे कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गईं थीं।
मनीष सिसोदिया के खिलाफ भाजपा ने मारवाह तो कांग्रेस ने फरहद सूरी को उतारा मैदान में
भाजपा ने आप के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ ने जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने फरहद सूरी को उम्मीदवार घोषित किया है।
इसके अलावा पटपड़गंज से रविंद्र सिंह नेगी, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधीनगर से अरविंद सिंह लवली, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, सीमापुरी से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंदर महाजन और गोहाना से अजय महावर, अंबेडकर नगर से खुशी राम चुनार, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीँ नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राजेंद्र कुमार आनंद, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी से आशीष सूद, बिजवासन से कैलाश गहलोत, नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आरके पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव और छतरपुर से करतार सिंह तंवर को मौका दिया गया है।
BJP candidates for Delhi Assembly elections
क्र.सं. | विधानसभा | उम्मीदवार का नाम |
1 | 4 आदर्श नगर | राज कुमार भाटिया |
2 | 5 बवाना | दीपक चौधरी |
3 | 6 रोहिणी | कुलवंत राणा |
4 | 11 नांगलोई जाट | मनोज शौकीन |
5 | 12 मंगोलपुरी (अजा) | राजकुमार चौहान |
6 | 13 रोहिणी | विजयेंद्र गुप्ता |
7 | 15 शालीमार बाग | रेखा गुप्ता |
8 | 18 मॉडल टाउन | अशोक गोयल |
9 | 23 करोल बाग (अजा) | दुष्यंत कुमार गौतम |
10 | 24 पटेल नगर (अजा) | राज कुमार आनंद |
11 | 27 राजौरी गार्डन | सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा |
12 | 30 जनकपुरी | आशीष सूद |
13 | 36 बिजवासन | कैलाश गहलोत |
14 | 40 नई दिल्ली | प्रवेश साहिब सिंह वर्मा |
15 | 41 जंगपुरा | सरदार तरविंदर सिंह मारवाह |
16 | 43 मालवीय नगर | सतीश उपाध्याय |
17 | 44 आर.के. पुरम | अनिल शर्मा |
18 | 45 महरौली | गजेंद्र यादव |
19 | 46 छत्तरपुर | करतार सिंह तंवर |
20 | 48 अंबेडकर नगर (अजा) | खुशीराम चुनार |
21 | 51 कालकाजी | रमेश बिधुड़ी |
22 | 53 बदरपुर | नारायण दत्त शर्मा |
23 | 57 पटपड़गंज | रविंदर सिंह नेगी |
24 | 59 विश्वास नगर | ओम प्रकाश शर्मा |
25 | 60 कृष्णा नगर | डॉ. अनिल गोयल |
26 | 61 गांधी नगर | सरदार अरविंदर सिंह लवली |
27 | 63 सीमापुरी (अजा) | कुमारी रिंकू |
28 | 64 रोहतास नगर | जितेंद्र महाजन |
29 | 66 घोंडा | अजय महावर |
Delhi | BJP releases its first list of the candidates for #DelhiElection2025
Parvesh Verma to contest from New Delhi assembly seat against AAP’s Arvind Kejriwal; Dushyant Gautam from Karol Bagh, Manjinder Singh Sirsa from Rajouri Garden, Kailash Gehlot from Bijwasan, Arvinder… pic.twitter.com/jcvaW418U8
— ANI (@ANI) January 4, 2025