Dr. KK Aggarwal dies from Corona : देश के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. केके अग्रवाल कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को बचाने की मुहीम में खुद कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग हार गए. इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) के पूर्व निदेशक और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. केके अग्रवाल का कल रात 11.30 बजे कोरोना से निधन हो गया। 62 वर्षीय डॉ. अग्रवाल का निधन चिकित्सा जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वे पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। डॉ. के के अग्रवाल ने बीते 28 अप्रैल को अपने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी थी कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद बाद उन्हें दिल्ली एम्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। तीन दिन पहले ही तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
दो महीने पहले ही डॉ. अग्रवाल ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक भी ली थीं, लेकिन बीते माह वह संक्रमण की चपेट में आ गए। अग्रवाल को साल 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
डॉ. के के अग्रवाल के निधन की जानकारी उनके ट्विटर हैंडल से ही साझा की गई। उनके ट्विटर हैंडल पर किए गए ट्वीट में लिखा गया, ‘काफी दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि डॉ. केके अग्रवाल का 17 मई की रात 11.30 बजे के करीब कोरोना से लंबी लड़ाई लड़ते हुए निधन हो गया।
वीडियो के जरिए लोगों को करते थे जागरूक
पद्मश्री सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केके अग्रवाल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था। इस क्लिप में उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि कोरोना का संक्रमण किन-किन लोगों को परेशान नहीं और किन्हें इसका सबसे ज्यादा खतरा है। इसके अलावा भी उन्होंने कोरोना से जुड़े तमाम वीडियो के जरिए लगातार लोगों को जागरूक करने का काम किया। डॉक्टर के अनुसार, अगर आप सच में इस वायरस से बचना चाहते हैं तो मास्क, साबुन, सेनेटाइजर, सामाजिक दूरी का पालन करते रहे हैं। बिना वजह से घर से बाहर न निकलें, क्योंकि सुरक्षा की बचाव है। टीका की उलब्धता जब तो डोज जरूर लगवाएं। साथ ही वाट्सअप पर वायरल हो रहे मैसेज पर भरोसा न करें। इस प्रिंसिपल को याद रखिए, सुनो, समझो, जानो और फिर करो।



