12th student fired on teacher

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने शिक्षक की डांट ने नाराज होकर उन पर तमंचे से गोली मार दी। गनमीत रही कि गोली शिक्षक की छाती को छूकर निकल गई। गोली लगने से शिक्षक घायल हो गया। छात्र हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक शिक्षक सचिन त्यागी मुरादनगर के राधेश्याम विहार के कृष्णा विद्या निकेतन स्कूल कॉमर्स के अध्यापक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे 12वीं का एक छात्र क्लास में दूसरे बच्चों के साथ गलत तरीके से बातचीत कर रहा था। सचिन त्यागी ने उस छात्र को डांट दिया था। डांटने से नाराज छात्र ने क्लास में ही शिक्षक को बाहर निकलते ही अंजाम भुगतने की धमकी दे दी थी। इसके लिए उसने अपने दो साथियों को तैयार किया और असलहा की व्यवस्था की। इसके बाद छात्र रास्ते में शिक्षक के आने का इंतजार करने लगा।

दोपहर करीब 1:25 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद जैसे ही शिक्षक सचिन त्यागी बाइक से अपने घर के लिए निकले कुछ दूरी पर स्कूटी सवार चार युवक आए और उन्होंने सचिन त्यागी पर तमंचे से गाली चला दी। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। गोली सचिन त्यागी के सीने को छूते हुए निकल गई। शिक्षक को गोली मारने के बाद छात्र और उसके साथी हडबडाहट में स्कूटी मौके पर छोड़कर भाग गए। गोली लगने से घायल हुए शिक्षक सचिन त्यागी ने आरोपित व उसके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी एक ही गांव के हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि चारों आरोपितों के फोन को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। उनको ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपितों के स्वजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।