Covid-19 case in India : भारत में कोरोना वायरस की बेकाबू रफ्तार ने चिंताजनक हालात पैदा कर दिए हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना संक्रमण के 2 लाख 61 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि रिकॉर्ड 1500 से अधिक मौतें हुई हैं। जिसके बाद देशभर में अब तक इस बीमारी से मारने वालों की संख्या एक लाख 77 हजार से ज्यादा हो चुकी है। हालाँकि इतना सब होने बावजूद भी देश के नेताओं को चुनाव प्रचार करने से फुर्सत नहीं है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में देशभर में 2 लाख 61 हजार 500 नए कोरोना के केस सामने आए है। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,47,88,109 हुई। जबकि इस दौरान 1501 लोगों की जान चली गई है। जिसके बाद अब तक कुल मारने वालों की संख्या 1,77,150 हो गई है। देश में फिलहाल 18 लाख 01 हजार 316 सक्रिय मामले हैं जिनका इलाज चल रहा है। वहीँ डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,28,09,643 है। अब तक देश भर में कोरोना से एक करोड़ 47 लाख 88 हजार 109 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
देश की राजधानी दिल्ली का बुरा हाल है। दिल्ली में 24 घंटों में 24 हजार 375 नए मामले सामने आए हैं। जिन राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 67,123, उत्तर प्रदेश में 27,334, दिल्ली में 24,375, कर्नाटक में17,489 और छत्तीसगढ़ में16,083 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में से कुल 58.28% नए मामले इन राज्यों से ही सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अकेले 25.67% नए मामले सामने आए हैं।



