corruption-free-india

ग्रेटर नोएडा: करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित लोटस वेलफेयर सोसाइटी में संगठन का विस्तार करते हुए दादरी ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि आज भ्रष्टाचार का चारों तरफ बोलबाला है। जिसकी वजह से आम जन परेशान हैं। करप्शन फ्री इंडिया संगठन चार वर्षो से शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, सुरक्षा व विकास प्राधिकरण में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनरत है।

उन्होंने बताया कि दादरी ब्लॉक कार्यकारिणी को भी गठन किया गया है। जिसमें गौरव टाइगर अध्यक्ष, कपिल खारी उपाध्यक्ष, अभिषेक भाटी महासचिव व विशाल तोंगड को सचिव बनाया गया है। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष मास्टर दिनेश नागर जिला संरक्षक संजय भैया जीत सिंह बैसोया हरेंद्र कसाना मनीष भाटी BDC सतीश मावई संजीव चौहान बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।