नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 54 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आई वर्तमान विधायक अलका लांबा को कांग्रेस ने चांदनी चौक से चुनाव मैदान में उतारा गया है। आप पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए एक और विधायक आदर्श शास्त्री को द्वारका से टिकट दिया गया है। वहीँ अरविंदर सिंह लवली गांधी नगर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पड़पड़गंज से लक्ष्मण रावत को टिकट दिया गया है।
यहाँ देखें कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
1. नरेला- सिद्धार्थ कुन्दू
2. तिमारपुर- अमरलता सांगवान
3. आदर्श नगर- मुकेश गोयल
4. बादली- देवेंद्र यादव
5. रिठाला- प्रदीप कुमार पांडेय
6. बवाना- सुरेंद्र कुमार
7. मुंडका- नरेश कुमार
8. सुल्तानपुर माजरा- जय किशन
9. नांगलोई जट- मनदीप सिंह
10. मंगोलपुरी- राजेश लिलोटिया
11. रोहिणी- सुमेश गुप्ता
12. शालीमार बाग- जेएस नायोल
13. शकूरपुर बस्ती- देवराज अरोड़ा
14. त्रिनगर- कमलकांत शर्मा
15. वजीरपुर- हरिकिशन जिंदल
16. मॉडल टाउन- आकांक्षा ओला
17. सदर बाजार- सतवीर शर्मा
18. चांदनी चौक- अलका लांबा
19. मटिया महल- मिर्जा जावेद अली
20. बल्लीमारान- हारुन युसूफ
21. करोल बाग- गौरव धनक
22. पटेल नगर- कृष्णा तीरथ
23. मोती नगर- रमेश कुमार पोपली
24. राजौरी गार्डन- अमनदीप सिंह सूदन
25. हरिनगर- सुरेंद्र सेठी
26. जनकपुरी- राधिका खेड़ा
27. द्वारका- आर्दश शास्त्री
28. मटियाला- सुमेश शौकीन
29. नजफगढ़- साहिब सिंह यादव
30. दिल्ली कैंट- संदीप तंवर
31. जनकपुरा- तलविंद्र सिंह मारवा
32. कस्तूरबा नगर- अभिषेक दत्त
33. मालवीय नगर- नीतू वर्मा
34. आरके पुरम- प्रियंका सिंह
35. छतरपुर-सतीस लोहिया
36. देवली- अरविंद्र सिंह
37. अंबेडकर नगर- यदुराज चौधरी
38. संगम विहार- पूनम आजाद
39. ग्रेटर कैलाश- सुखवीर सिंह पवार
40. काल्काजी- शिवानी चोपड़ा
41. तुगलकाबाद- शुभम शर्मा
42. त्रिलोकपुरी- विजय कुमार
43. पटपड़ गंज- लक्ष्मण रावत
44. लक्ष्मी नगर- हरि दत्त शर्मा
45. विश्वास नगर- गुरुचरण सिंह राजू
46. कृष्णा नगर- डॉ. अशोक कुमार वालिया
47. गांधी नगर- अरविंद्र सिंह लवली
48. शहादरा- डॉ. नरेंद्र नाथ
49. सीमापुरी- वीर सिंह धीगन
50. रोहताश नगर- वीपिन शर्मा
51. सीलमपुर- मतीन अहमद
52. बाबरपुर- अनविक्षा त्रिपाठी जैन
53. गोकलपुर- डॉ. एसपी सिंह
54. मुस्तफाबाद- अली मेंहदी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची।
सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
आप सब पूरी मेहनत के साथ दिल्ली मे काँग्रेस का परचम लहराएंगे ऐसी हम कामना करते हैं।आइए मिलकर बनाएं कांग्रेस वाली दिल्ली। pic.twitter.com/TXeRMZLaXt
— Delhi Congress (@INCDelhi) January 18, 2020
यह भी पढ़े:
Delhi Elections 2020: BJP ने 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, देखें कहाँ से किसे मिला टिकट