दिल्ली मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा सोमवार को सरपंच चौक दिल्ली सीमांत नोएडा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संगठन के मीडिया प्रभारी हरीश असवाल ने बताया है कि दिल्ली एवं नोएडा सीमांत पर स्थानीय क्षेत्र के 327 जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क लाभ लिया। जिसमें शुगर, ब्लेड प्रेशर, विटामिन, थायराइड, एवं हड्डी की जाँच की गयी। तथा अनुभवी डॉक्टर द्वारा परामर्श दिया गया।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक डेढा एवं धर्मशिला नारायाणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के द्वारा लगाया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक डेढा, प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाल, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन अरोड़ा, वरिष्ठ महासचिव सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय राजपूत, उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ललिता सोहल, क़ानूनी सलाहकार रागनी सिंह, आरती अरोड़ा, माया देवी, सुशीला कुमारी, रोमा, सुशीला देवी सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।



