covid-vaccine for above 18 years

over 18 years of age will get corona vaccine : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की बेकाबू होती जा रही रफ़्तार को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। एक मई से 18 साल से ऊपर की उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बैठक के बाद यह फैसला लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल से सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाए। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन की डोज रिकॉर्ड स्तर पर दी जा रही है। हम वैक्सीनेशन की गति और बढ़ाएंगे।

अभी तक 45 साल से ऊपर की उम्र वालों को ही वैक्सीन की खुराक दी जा रही थी लेकिन अब 18 साल से ज्यादा की उम्र वालों को भी एक मई को वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों को अपना आधार कार्ड लेकर जाना होगा जिसके बाद उन्हें वैक्सीन की डोज दी जाएगी। हालाँकि 18 साल से ज्यादा के उम्र के लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने को लेकर सरकार की तरफ से कहा गया है कि इसले लेकर जल्द ही प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी जाएगी। इन लोगों को वैक्सीन के लिए कीमत चुकानी होगी या नहीं इसपर सरकार जल्द ही जानकारी साझा करेगी। हाल के दिनों में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने यह मांग की थी कि  कोरोना वैक्सीन की तय उम्र सीमा को कम किया जाए। ऐसे में सरकार ने यह अहम फैसला लिया है।