नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 12 दिनों से आंदोलनरत किसानों द्वारा आज 8 दिसम्बर को “भारत बंद” का आह्वान किया गया। आज सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक बुलाये गए भारत बंद का देशभर में मिला जुला असर रहा। किसानों के साथ कई राजनैतिक दलों के नेता भारत बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे।
भारत बंद का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखने को मिला रहा। वहीँ जयपुर में बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता आपस में भिड़ पड़े। हालाँकि अच्छी बात यह रही कि भारत बंद के दौरान कहीं से भी कोई हिंसा या अप्रिय घटना की खबर नहीं आई है। वहीँ पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक दी। तथा कई जगह सड़के बंद करके केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हरियाणा और पंजाब में भी बंद का व्यापक असर दिखा। वहीँ गोवा, त्रिपुरा व मेघालय जैसे छोटे राज्यों में भारत बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला।
दिल्ली/एनसीआर में भारत बंद का बहुत ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। आम तौर पर दिल्ली, नोएडा के सभी बाजार खुले रहे। हालाँकि किसानों ने दिल्ली-गाजियाबाद को जोड़ने वाले NH-24 को कुछ समय के लिए बंद कर दिया था। सुबह 11 बजे गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने गाजियाबाद मेरठ एक्सप्रेस-वे पर धरना दिया, जिसके चलते हाई-वे पर चल रही गाड़ियों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि इस दौरान एम्बुलेंस को किसानों ने जगह देकर उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक जाने दिया। इसके अलावा दिल्ली की सिंघू बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर किसानों द्वारा लगातार प्रदर्शन किये गए। दिल्ली में कुछ ऑटो और टैक्सी संघों ने भी भारत बंद में भाग लिया और सड़कों पर वाहनों को नहीं उतारने का फैसला किया, वहीं कुछ ने हड़ताल से दूरी बनाई। जिसके चलते कहीं-कहीं लोगों को यातायात करने में परेशानी हुई। हालाँकि किसान नेताओं का कहना है कि भारत बंद से आम लोगों को परेशानी न हो इसीलिए बंद का समय 11 बजे से 3 बजे तक रखा गया था।
इसबीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार ने अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करने जा रहे लोगों को भी उनके आवास में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। हालाँकि दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को नजरबंद करने वाली खबर का खंडन किया है।
भारत बंद‘ के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने आज शाम किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया
‘भारत बंद’ के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया है। आज शाम 7 बजे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत सहित करीब 14-15 किसान नेता गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने खुद किसान नेताओं को बातचीत का न्यौता दिया है। उम्मीद की जा रही है कि इस मुलाकात से कुछ सकारत्मक परिणाम सामने आएंगे।
आज शाम 7 बजे गृह मंत्री के साथ बैठक है। हम सिंघु बॉर्डर जा रहे हैं और फिर वहां से गृह मंत्री की बैठक में जाएंगे: राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता #FarmersProtest pic.twitter.com/fkOPumWr5g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2020
#WATCH Delhi-Noida border: A farmer representative from Bharatiya Kisan Union who was talking to Police officials, makes an announcement, asking protesters to let an ambulance crossing from there, pass without any obstruction.
Visuals near Rashtriya Dalit Prerna Sthal. pic.twitter.com/ajlJ8sbjLi
— ANI UP (@ANINewsUP) December 8, 2020