नोएडा: उत्तर प्रदेश के टप्पल क्षेत्र (अलीगढ़) से शुक्रवार को किसान नेता मनवीर तिवेतिया की अगुआई में दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास का घेराव, जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने के लिए निकले सैकड़ों किसान आज भी नोएडा के डीएनडी पर डटे हैं। बतादें कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के टप्पल क्षेत्र (अलीगढ़) से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आये सैकड़ों किसानों को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की सीमा में भी नहीं घुसने दिया। और दिल्ली बॉर्डर पर ही रोक दिया था। जिसके बाद किसान नोएडा के डीएनडी फ्लाईओवर पर धरना देकर बैठ गए थे। किसानों ने दिल्ली-नोएडा फ्लाईवे पर पूरी तरह से जाम लगा दिया। जिस कारण कल शाम को नोएडा से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक बाधित हो गया था। लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
किसानों की मांग है कि सरकार 2013 में पारित भूमि अधिग्रहण बिल के तहत भूमि ले। इसे लेकर टप्पल में किसान दो माह से धरने पर बैठे हुए थे। शुक्रवार को किसान पहले ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उसके बाद परी चौक से एकजुट होकर नोएडा के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हुए। जैसे ही किसान डीएनडी पहुंचे तो उन्हें वहीं रोक दिया गया। सैकड़ों किसान कड़कती ठंड में रात भर से डीएनडी पर डटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस किसानों को बसों से दिल्ली में प्रवेश करने के लिए मना नहीं कर रही है परन्तु किसान ट्रेक्टर-ट्रोली के साथ जाने पर अड़े हुए है।
यह भी पढ़ें:
वायुसेना का मिराज-2000 विमान क्रैश, देहरादून के पायलट सिद्धार्थ नेगी सहित दो की मौत