Tehri Uttarkashi Jan Vikas Parishad

दिल्ली एनसीआर में उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी एव सबसे पुरानी सामाजिक संस्थाओं में से एक “टिहरी उत्तरकाशी जन विकास परिषद (पंजी.)” की नयी कार्यकारिणी के गठन हेतु रविवार को नई दिल्ली के गढ़वाल भवन में चुनाव एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। वर्ष 2022-24 के लिए गठित कार्यकारिणी में सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर रामचंद्र सिंह भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह जडधारी, उपाध्यक्ष सुरेशानंद बसलियाल, महासचिव देवेंद्र जोशी, सचिव-I गणेश जोशी, सचिव-II विनोद नौटियाल, संयुक्त सचिव हुकम सिंह कंडारी, कोषाध्यक्ष ब्रिज मोहन सेमवाल, उपकोषाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, सांस्कृतिक सचिव गोविंद राम भट्ट, प्रकाशन सचिव पृथ्वी सिंह अधिकारी, संगठन सचिव जोत सिंह भंडारी तथा निरीक्षक पद पर दीवान सिंह राणा निर्विरोध चुने गए।

Tehri Uttarkashi Jan Vikas Parishad

इसके अलावा इस बार पदाधिकारियों एवं परिषद के कार्य क्षेत्रों की तमाम पट्टियों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए 35 कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनीत किया गया। जिनमे पहली बार सामाजिक क्षेत्र से जुडी पाँच मातृ शक्ति को भी जोड़ा गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में गब्बर सिंह गुंसाई, कर्म सिंह असवाल, भीम सिंह राणा, प्रताप सिंह थलवाल, नरेंद्र सिंह गुसाँई, विरेंद्र गुंसाई, मंदन सिंह गुसाँई, जगदीप सिंह पुण्डीर, देवेंद्र सिंह कैंतुरा, जीत सिंह पवाँर, लक्ष्मण सजवाण, राम सिंह मखलोगा, जयपाल सिंह चौहान, मनबीर राणावत, निर्मल सिंह घनोला, रौनक़ सिंह रावत, राम सिंह पवाँर, खुशलानंद मैठानी, जियालाल मैठानी, महेश चंद्र रमोला, राजेंद्र बर्थवाल, महावीर चंद रमोला, प्यार सिंह चौहान, गीता नेगी गुसाँई, कुशुम बिष्ट, रोशनी चमोली, शिला कठेत, आशा थपलियाल, प्रमोद नेगी, शूरवीर गुसाई, सुरेंद्र रावत, देवेश नौटियाल, ख़ुशाल रौथाण, अर्जुन कैंतुरा, महावीर सिंह पवाँर शामिल है।

Tehri Uttarkashi Jan Vikas Parishad

रविवार को नई दिल्ली के गढ़वाल भवन के खचाखच भरे हुए भागीरथी सभागार में परिषद की नई कार्यकारिणी का पहली बार शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान परिषद के संस्थापक सदस्य महावीर सिंह केमवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को सपथ दिलाई। मुख्य चुनाव अधिकारी महावीर सिंह राणा एवं चुनाव अधिकारी शिवसिंह रावत ने सभी पदाधिकारियों को फूलों का हार पहनाकर प्रमाण पत्र भेंट किया। शपथ ग्रहण में विदेश धरती पर तत्पर समाज के प्रति कार्यरत, राष्ट्रपति से सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवी गिरीश पंत का भी संस्था ने पहाड़ी टोपी एवं पुष्प माला से स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी ने परिषद के इतिहास, कार्यकलापों, कार्यक्षेत्र एवं परम्परा की जानकारी भी उपस्थित सदस्यों को दी। वहीँ निवर्तमान अध्यक्ष आजाद सिंह नेगी तथा महासचिव अजय सिंह बिष्ट ने भी कोरोना महामारी के दौरान किए गये रचनात्मक कार्यों एवं वर्चुवल बैठकों की जानकारी दी।

इस मौके पर परिषद के वरिष्ठ सदस्य ज्ञानदेव कोठारी, लाखीराम डबराल, सूरत सिंह रावत, धन सिंह नेगी, बिशन सिंह राणा, नित्यानंद गैरोला, परिपूर्णा नन्द गैरोला, अमर सिंह राणा, महावीर सिंह नेगी, शैलेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य अतिथि बीर सिंह पँवार (चेयरमैन पूर्वी दिल्ली), मयूर पब्लिक स्कूल के संस्थापक मनवर सिंह रावत, DPMI के संस्थापक समाजसेवी विनोद बछेती,  भाजपा प्रकोष्ठ उत्तराखण्ड के हरेंद्र टोलिया, शम्भु प्रसाद ग्वाड़ी, पहाड़ी फ्रेश के मुरलीधर धौडियाल एवं श्री रावत आदि उपस्थित रहे।

अंत में परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह भण्डारी ने सपथ ग्रहण समारोह के गवाह बने समस्त सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि हमारी पूरी टीम आपके द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। उन्होंने परिषद की नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य आपसी सहयोग, अनुशासन और भाईचारे से परिषद के हित में कार्य करने का प्रयास करेंगे।