Fourth Kalyani Samman Ceremony to be held in Delhi on International Women's Day-2023

नई दिल्ली : विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के उपलक्ष्य में आगामी 12 मार्च को नई दिल्ली के पंच्कुईयां रोड़ स्थित गढवाल भवन मे कल्याणी सामाजिक संस्था द्वारा चौथा “कल्याणी सम्मान समारोह” आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मान समारोह हर साल उत्तराखंड की उन महिलाओं के सम्मान में आयोजित किया जाता है जिन्होंने विकट परिस्थितियों से लड़़कर समाज में एक इतिहास रचा, जो लगातार अपने कार्यो से देश व समाज के लिए प्रेरणा बनी।

कल्याणी सामाजिक संस्था की अध्यक्षा एवमं संस्थापिका बबीता नेगी ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष 2020 में पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “कल्याणी सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को एक बड़े मंच पर सम्मानित करना है, जो विषम परिस्थितियों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। तब से लेकर लगातार हर वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कल्याणी सामाजिक संस्था मातृशक्ति के सम्मान में समारोह आयोजित करती आ रही है। इस बार संस्था आगामी 12 मार्च को नई दिल्ली के पंच्कुईयां रोड़ स्थित गढवाल भवन मे चौथा “कल्याणी सम्मान समारोह” आयोजित करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि जब एक नारी बखूबी अपने कार्यों को मंजिल तक पहुँचाती है तो वो गुमनाम क्यों रहे?, क्यों न उसे एक सम्मान का हकदार बनाकर सशक्त किया जाए। यह हम जैसी महिलाओं के लिये गौरवपूर्ण क्षण हैं कि उन सभी मातृशक्ति को सम्मानित करें, जो आज अपने कार्यों द्वारा अलग पहचान बनाये हुए हैं।

उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपकी नजर में कोई ऐसी महिला है जो समाज के लिए गए अपने कार्यों द्वारा समाज में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है, तो उनकी जानकारी हमें भेज सकते हैं। जिससे हम हर उस मातृशक्ति तक पहुँचने का प्रयास करें जो आज भी समाज की नजरों से अछूती, निरन्तर सेवा में कार्यरत है। इसके साथ ही यदि कोई महिला दूर दराज के क्षेत्रों में ऐसे कार्यो से नाम रोशन कर रही हैं तो उसकी जानकारी भी दे ताकि हम उन जमीनी महिलाओं तक पहुँच सकें जो इसकी हकदार हैं।