नई दिल्ली: गढ़वाल हितैषिणी सभा (पंजी.) दिल्ली द्वारा रविवार को नई दिल्ली के पंच्कुयिया रोड़ स्थित गढ़वाल भवन में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गढ़वाल मूल के दिल्ली एवं एनसीआर में रह रहे 120 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिन्होंने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में (शैक्षणिक सत्र-2022-23)  में 90% से अधिक अंक प्राप्त किये हैं उनको सम्मानित किया गयाl जिनमे 12वीं में अनुराग सिंह ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। जबकि 10वीं में हर्षिता चंद्रा ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।

इस मौके पर गढ़वाल हितैषिणी सभा का शताब्दी वर्ष टाइटल गीत लांच किया गया। जोकि गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा रचित और संगीतबद्ध है। साथ ही गढ़वाल हितैषिणी सभा कम्युनिटी ऐप भी लांच किया गया। जिसके द्वारा उत्तराखंड के लाखों लोग इससे जुड़ सकते हैं।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंगेश घिल्डियाल, आईएएस, एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर वीएस नेगी, जीतराम भट्ट, डॉक्टर विनोद बछेती आमंत्रित थेl कार्यक्रम में करीब 400 लोग उपस्थित रहेl इस मौके पर मुख्य अतिथि मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि उत्तराखंड के लोग इमानदार होने के साथ साथ मेहनती भी होते हैं, ये तो इन् बच्चों की कामयाबी का पहला कदम है। आगे और भी मेहनत करनी है और कामयाबी का परचम लहराना है।

गढ़वाल हितैषिणी सभा के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की बधाई दीl मंच का संचालन महासचिव मंगल सिंह नेगी एवं सचिव दीपक दिवेदी द्वारा किया गया।