ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के ऐछर गांव में Honda India Foundation ने मंगलवार को अपनी मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) का औपचारिक शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में Honda Cars India Ltd. के उपाध्यक्ष पियूष मित्तल, सरकारी प्रतिनिधि, स्थानीय प्रशासन और समुदाय के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह यूनिट ग्रामीणों को निःशुल्क डॉक्टर परामर्श, प्राथमिक जांच, आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य जागरूकता सेवाएं उपलब्ध कराएगी।
निर्धारित रूट पर नियमित सेवा
मोबाइल मेडिकल यूनिट निर्धारित रूट के अनुसार नियमित रूप से गांवों में पहुंचेगी। इसकी शुरुआत ऐछर गांव से की गई है, जिसके बाद यह यूनिट आसपास के कई अन्य गांवों को भी कवर करेगी।
स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष जोर
Honda India Foundation की यह पहल न केवल ग्रामीणों का उपचार करेगी, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता, पोषण और रोगों की रोकथाम संबंधी जानकारी भी प्रदान करेगी, जिससे समुदाय में दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुधार की दिशा में मदद मिलेगी।
Honda India Foundation की यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।



