Uttarakhand Mahakauthig Noida: नोएडा स्टेडियम में चल रहे 5 दिवसीय उत्तराखंड महाकौथिग के दूसरे दिन की शाम उत्तराखंड फोक म्यूजिक अवार्ड (उफमा) के नाम रही। उफमा अवार्ड के अंतर्गत महाकौथिग की जूरी टीम द्वारा उत्तराखंड म्यूजिक इन्डस्ट्री से जुड़े लोक कलाकारों को उनके वर्ष 2023 के गीत/संगीत की विभिन्न कैटेगरी के तहत नॉमिनेटेड करने के बाद विजेता घोषित करते हुए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। जिसमे बेस्ट प्लेबैक सिंगर का उफमा अवार्ड उत्तराखंड म्यूजिक इन्डस्ट्री उभरते युवा सिंगर इंदर आर्य को उनके वर्ल्ड फेमस सुपरहिट हे मधु क्य भलि मुखड़ी तेरी… जुलम हई जालो…के लिए भेंट किया गया।

ये रहे आज के उफमा अवार्ड विजेता

  1. बेस्ट डीओपी (cinematographers) नवी बर्थवाल (मोतिमा.. गाने के लिए)
  2. बेस्ट डायरेक्टर-सेंडी गुसाईं
  3. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- आसिम मंगोली
  4. बेस्ट सॉंग (गुलाबी शरारा, इंदर आर्य)
  5. बेस्ट फीमेल सिंगर मीना राणा (सानयु सानयु मा तिन क्य जादू काई.. गीत के लिए )
  6. बेस्ट प्लेबैक सिंगर इंदर आर्य (हे मधु जुलम हई जालो.. के लिए)

लीजेंडरी अवार्ड हीरा सिंह राणा जी की  धर्मपत्नी विमला राणा जी को समस्त महाकौथिग टीम द्वारा सम्मानित किया गया।

इससे पहले आज शाम के सत्र की शुरुआत अजय ढौंडियाल द्वारा उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक स्वर्गीय हीरा सिंह राणा की याद मे उनके एक सुपर हिट गीत से हुई।  इस अवसर पर  उत्तराखंड से डारेक्टर, संगीतकार, केमरामेंन सहित यूटूबर का आज नोएडा स्टेडियम मे जमवाड़ा देखने को मिला।

शाम के सत्र के मुख्य अतिथि वरिष्ट अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा ने उत्तराखंड फोक म्यूजिक अवार्ड (उफमा) की शुरुआत करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि संजय दरमोड़ा ने हजारों की संख्या में महाकौथिग में पहुंचे प्रवासी उत्तराखंडी दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे उफमा अवार्ड के मंच पर आते हुए ऐसा महशूस हो रहा है जैसे मैं आइफा अवार्ड के मंच पर खड़ा हूँ।

उफमा अवार्ड के बाद उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका मीना राणा, लोक गायक संजय कुमोला, लोक गायक राकेश गुसाईं अपने गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इससे पहले सुबह के सत्र का शुभारम्भ नोएडा प्राधिकरण की एसीओ वन्दना त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद नोएडा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की अन्तर विद्यालय “उत्तराखंड लोक नृत्य प्रतियोगिता” आयोजित की गयी। जिसमे बालिकाओं द्वारा उत्तराखंड के लोक गीतों पर लोकनृत्य की एक से बढ़कर एक खूबसूरत प्रस्तुतियां दी गयी।

कड़े मुकाबले के बाद महाकौथिग की जूरी टीम द्वारा विजेता टीम की घोषणा की गयी। जिनमे धर्म पब्लिक स्कूल नोएडा की बालिकाओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि संस्कार केंद्र स्कूल होशियारपुर दूसरे तथा देवांचल पब्लिक स्कूल की बालिकाएं तीसरे स्थान पर रही।

इस  अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान, स्वरकोकिला कल्पना चौहान, अध्यक्ष आदित्य घिल्डियाल, संयोजिका इंदिरा चौधरी, वरिष्ट उपाध्यक्ष हरीश असवाल, महासचिव लक्ष्मण रावत, पूर्व अध्यक्ष सौरव धष्माना, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष जगत रावत, पूर्व अध्यक्ष विनोद कवटियाल, मीडिया प्रभारी रजनी जोशी, रोहित चौहान, महेश नेगी, दिगपाल कैंतुरा, प्रभा बिष्ट, सुनीता बिष्ट,पूजा भट्ट,आशीष रावत, नरेंद्र बिष्ट सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।