sarvbhaumik

नई दिल्ली : सार्वभौमिक संस्था द्वारा 74वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर शनिवार को देश की सेनाओं के वीर जवानों को समर्पित संगीतमय कार्यक्रम “जय घोष” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जगदीश ढौंडियाल द्वारा रचित गढ़वाली वन्दना से किया गया। ऑनलाइन कार्यक्रम में सार्वभौमिक के संगीत निर्देशक राकेश गुसांई व सह निर्देशिका श्रीमती सीमा गुसांई भन्डारी द्वारा हिन्दी व गढ़वाली‌ देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन सार्वभौमिक के अध्यक्ष अजयसिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर अजय सिंह बिष्ट ने उत्तराखण्ड के महान स्वतन्त्रता सेनाननियों को याद करते हुए उनके संक्षिप्त परिचय से दर्शकों को अवगत कराया। साथ ही खास पट्टी, टिहरी गढ़वाल के सामन्तशाही व ब्रिटिश कुचक्र के विरोध में किए ढंडक आन्दोलन व मुख्य आन्दोलनकारी स्व. बद्री सिंह बिष्ट व साथियों का विवरण भी संक्षिप्त में दर्शकों के समक्ष रखा। अजय सिंह बिष्ट ने कहा कि सार्वभौमिक संस्था का अपनी सशस्त्र सेना के वीर जवानो व शहीदों नमन को करने एवं उत्तराखण्ड के महान स्वतन्त्रता सेनानियों व बलिदानियों को स्मरण करने का यह एक छोटा सा प्रयास है।