“Kalyani Samman 2025: विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कल्याणी सामाजिक संस्था द्वारा आगामी 8 मार्च 2025 (शनिवार) को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गढ़वाल भवन नई दिल्ली में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उन महिलाओं के सम्मान में है, जिन्होंने विकट परिस्थितियों से लड़़कर समाज में एक इतिहास रचा, जो लगातार अपने कार्यो से प्रेरणा बनी। देश व समाज के लिए, उसी मातृशक्ति में नई ऊर्जा प्रवाहित करने के लिए लगातार छठी बार कल्याणी सामाजिक संस्था (रजि०) द्वारा इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 12 बजे से शुरू हो जायेगा।
कल्याणी सामाजिक संस्था की अध्यक्षा एवं संस्थापिका बबीता नेगी ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष 2020 में पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “कल्याणी सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को एक बड़े मंच पर सम्मानित करना है, जो विषम परिस्थितियों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। तब से लेकर लगातार हर वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कल्याणी सामाजिक संस्था मातृशक्ति के सम्मान में समारोह आयोजित करती आ रही है। इस बार संस्था आगामी 8 मार्च को नई दिल्ली के पंच्कुईयां रोड़ स्थित गढवाल भवन मे पांचवां “कल्याणी सम्मान समारोह 2025” आयोजित करने जा रही है।
कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य मfहला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी। उनके अलावा मशहूर लोक गायिका अनुराधा निराला, श्रेया रावत (अभिनेत्री) उत्तराखंडी चित्रपट व निर्माता जी.एस. फिल्म्स, विधु शर्मा (समाज सेवी) स्वच्छता अfभयान तथा पूनम रावत (मैनेजिंग डायरेक्टर) सुप्रीम एडवर्टाइिजंग प्रा० fल० विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।
इस बार निम्नलिखित महिलाऐं “कल्याणी सम्मान” के लिए चयनित हुई हैं।
1. रौशनी पांडेय,
ग्राम पातल, पो०ऑ० एकेश्वर,
जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड।
2. सरिता भंडारी,
ग्राम व पो०ऑ० रतुरा, रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड।
3. उपासना सेमवाल (कवयित्री)
रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड।
4. सरोज (गायिका)
ग्राम फेटनोला,
जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड।
5. करिश्मा रावत (पैरालंपिक खिलाड़ी)
ग्राम नरगांव, सिमुलखेत, उत्तराखंड।
6. श्यामा देवी चौहान
ग्राम फतेहपुर, ब्लाक विकासनगर, देहरादून, उत्तराखंड।
7. स्वतंत्री बंधानी,
ग्राम कोटियाल, नौगांव, उत्तरकाशी, उत्तराखंड।
8. बीरा भंडारी,
ग्राम ताल, पौड़ी गढ़वाल, त्तराखंड।
9. वसुंधा गौतम (गायिका)
श्रीनगर गढ़वाल, उत्तराखंड
10. मीरा जोशी (हस्तकला) ग्राम तल्ला दन्या,
जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड।
- पुष्पा
ग्राम ओलियागांव, पो०ऑ० बेड़गांव,
जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड।
बबिता नेगी का कहना है कि जैसा कि हमारी संस्था का नाम ही “कल्याणी” है जो नारी शक्ति को एक शब्द में परिभाषित करता है। हमारा प्रयास है कि समाज कल्याण के लिए कार्य करने वाली हर उस महिला को सम्मान मिले जो इस ‘कल्याणी’ शब्द को सार्थक करती है। हम सम्मान प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं को मुबारकबाद देते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।