उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीओ सहित 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को आखिरकार मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल के मंदिर से आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े, पांच लाख के इनामी गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी वारदात के 7 दिन बाद हुई है। बताया जा रहा है कि उसने खुद ही स्थानीय मीडिया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक विकास दुबे आज सुबह करीब 9 बजे उज्जैन के महाकाल के मंदिर पहुंचा और मंदिर के बाहर चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगा कि मै ही कानपुर का विकास दुबे हूँ। इसके बाद मंदिर के गार्ड द्वारा पुलिस चौकी को सूचना दी गई, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे के चेहरे पर गिरफ्तारी के बाद भी खौफ नहीं दिख रहा था। गाड़ी के पास आकर जब पुलिस ने उसे पकड़कर अंदर बैठाने का प्रयास किया तो उसने पुलिस को धकमी दी कि वह कानपुर वाला विकास दुबे हैं। विकास दुबे जोर से चिल्लाया, ‘मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला विकास दुबे। बीते सात दिन से वह सैकड़ों पुलिस टीम के साथ एसटीएफ को भी लगातार चकमा दे रहा था। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उसकी आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी हो चुकी है। मध्य प्रदेश पुलिस जल्दी ही उसको यूपी पुलिस को सौंपेगी।
महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि एनकाउंटर के डर से विकास दुबे खुद से सरेंडर करना चाहता था। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद विकास दुबे चिल्ला चिल्लाकर कहने लगा कि वह ही विकास दुबे है। उसने महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों से कहने लगा कि पुलिस को सूचना दी जाए। उसके बाद महाकाल मंदिर से पुलिस चौकी को सूचना दी गई। यह पूरा प्रकरण आज सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुआ। विकास दुबे ने 250 रुपये की रसीद कटवाकर मंदिर में दाखिल हुआ था।
मध्य प्रदेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस उसको(विकास दुबे) गिरफ्तार किया, मैं मध्य प्रदेश पुलिस को इसके लिए बधाई देता हूं। हम उत्तर प्रदेश के निरंतर संपर्क में हैं, आगामी कार्रवाई के लिए उसको उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपा जाएगा:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
Vikas Dubey, the main accused in #KanpurEncounter case, has been arrested at a police station in Ujjain; (Photo: Madhya Pradesh Police handout) pic.twitter.com/WvBwGGKVhO
— ANI (@ANI) July 9, 2020