ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर में 30 दिसंबर 2025 को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की एक आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी (एडवोकेट) एवं महासचिव सतेन्द्र भाटी द्वारा अपने-अपने पदों से इस्तीफा कमेटी के अध्यक्ष को सौंपा गया।
आम सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष पद पर लाखन भाटी (एडवोकेट), महासचिव पद पर परशुराम यादव तथा कोषाध्यक्ष पद पर बच्ची राम रतूड़ी को निर्विरोध चुना गया।
सभा में संरक्षक संतराम भाटी (एडवोकेट), रणवीर सिंह (प्रधानाचार्य), महेश भाटी सरपंच (कोंडली), तेज सिंह नागर (पूर्व अध्यक्ष), चंद्रपाल कसाना, राजू नागर, दलवीर एडवोकेट, लोकेश शर्मा, नेम सिंह यादव, नरेंद्र नागर, मोनू भाटी, नीरज सिंघल, शेखर नागर, जे.पी.एस. रावत, पी.पी. सिंह, प्रताप सिंह मास्टरजी, बिरेश त्यागी, विजय, संजय नागर, अनिल चेची, मनोहर भाटी, महेंद्र यादव, संजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली एवं निवासियों की समस्याओं के समाधान हेतु मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया।



