mahila-shakti-utthan

नोएडा : महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रयासरत सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने नोएडा महानगर इकाई का विस्तार करते हुए सैक्टर 50 नोएडा निवासी नीशू गुप्ता को नोएडा महानगर महासचिव और अभिषेक मेहता को सचिव के पद पर नियुक्त किया। इस अवसर पर  संस्था के संस्थापक डॉ। राहुल वर्मा ने दोनों सदस्यों की नियुक्ति करते हुए कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित एवं आत्मनिर्भर होना जरुरी है। और इसके लिए महिलाओं में जागरूकता का होना बेहद आवश्यक है जिसके लिए संस्था कृतसंकल्पित है। नोएडा महानगर अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए जरुरी है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाये और संस्था द्वारा इस दिशा में हरसम्भव प्रयासकिया जा रहा है जिसके लिए सक्षम और समाजसेवा की भावना से ओतप्रोत लोगों को नोएडा टीम से जोड़ा जा रहा है ताकि एक मजबूत टीम तैयार की जा सके तथा महिलाओं की आवाज को और मजबूती से उठाया जा सके। इस दौरान महासचिव अनिल भाटी, विजय तंवर, ज्योति मलिक, सोनू यादव और रेनू त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।