फरीदाबाद :  पल्ला थाना क्षेत्र फरीदाबाद से एक युवक की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 36 वर्षीय विनय सिंह नेगी पुत्र शिव सिंह नेगी वर्तमान में फरीदाबाद के धीरज नगर, गोकुल धाम सोसाइटी में अपने संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। जो बीते 21 मई (शनिवार) सुबह करीब 4 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे, और तभी से गायब हैं। काफी तलाश करने के बाद भी विनय का कुछ पता नहीं चल सका है। जिसके बाद परिजन किसी अनहोनी को लेकर चितिंत हैं। लापता युवक के पिता शिव सिंह नेगी ने पल्ला थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विनय के पिता शिव सिंह नेगी ने पल्ला कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटा विनय सिंह नेगी 21 मई की सुबह करीब 4 बजे घर से घूमने के लिए निकला था। परन्तु घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की मगर अब तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। जिसके बाद उन्होंने 23 मई को थाना पल्ला में अपने पुत्र विनय सिंह नेगी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पुलिस को बताये गए हुलिए के अनुसार लापता युवक विनय सिंह नेगी उम्र 36 साल, रंग सांवला, पतला शरीर कद 5 फुट 8 इंच, काली-हरी टीशर्ट व नीली पैंट पहने हुए है। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। जिस किसी को भी लापता युवक विनय सिंह नेगी के बारे में कोई जानकारी मिले कृपया उनके पिता शिव सिंह नेगी को मोबाइल नंबर 98188892553 पर सूचित करें।

विनय सिंह नेगी मूलरूप से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद, चंद्रापुरी के रहने वाले हैं।

वर्तमान पता : मकान न. C-3/5 धीरज नगर एक्स्टेन्शन- पार्ट-2, नजदीक गोकुलधाम सोसाइटी, फरीदाबाद