इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी द्वारा विभिन्न स्थानों पर हाउस कीपिंग स्टाफ एवं गार्ड्स को करीब 1800 मास्क मुफ्त वितरित किये गए। संस्था की क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रमुख शिखा श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगो को कोरोना काल में संस्था द्वारा ज़्यादा से ज़्यादा से मदद करना है। पिछले वर्ष 2 अक्टूबर संस्था को कोरोना काल में बेहतरीन कार्य करने के लिए आजतक टीवी चैनल से Best NGO का अवार्ड देश के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिया गया था।

मास्क वितरण कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा अपार्टमेंट्स में भूमिका कार्यक्रम के बारे में भी लोगो को जागरूक किया। साथ ही लोगों को स्वच्छ और बेहतर भोजन के बारे में बताया गया। ताकि वे अपने जीवन में बेहतर एवं जैविक भोजन का इस्तेमाल कर स्वस्थ रहें।