kisaan-chakka-jam

Kisanon ka chakka jam : केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ लम्बे समय से आन्दोलनरत किसान संगठनों ने शनिवार 6 फरवरी को तीन राज्यों को छोड़कर पूरे देश में चक्का जाम का ऐलान किया है। किसान आंदोलन को कोऑर्डिनेट कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार चक्का जाम केवल 3 घंटे का होगा। यानी शनिवार को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक ही चक्का जाम होगा। इस दौरान केवल हाइवे पर सड़क जाम किया जाएगा। शहरों, कस्बों और गांवों के अंदर की सड़कों को बाधित नहीं किया जाएगा। किसान संगठनों ने दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं करने का फैसला किया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 6 फरवरी को दिल्ली के अलावा 2 राज्यों उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। इनको छोड़कर पूरे देश में चक्का जाम होगा। दिल्ली में पहले से पुलिस की किलेबंदी है जबकि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हिंसा की आशंका को देखते हुए किसानों संगठनों ने चक्का जाम नहीं करने का फैसला किया है।

चक्का जाम को लेकर दिल्ली, हरियाणा सहित पूरे देश की पुलिस अलर्ट पर है। चक्का जाम दोपपर 12 बजे से 3 बजे तक ही रहेगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे।