wrestler Sushil Kumar arrested

Olympic medalist wrestler Sushil Kumar arrested : देश के लिए ओलंपिक में दो बार मेडल जीत चुके स्टार पहलवान सुशील कुमार को रविवार को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया। छत्रसाल स्टेडियम मर्डर में वॉन्टेड चल रहे सुशील कुमार और उसके साथी अजय को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के ही मुंडका इलाके से 18 दिन बाद गिरफ्तार किया है। पहलवान सुशील पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था जबकि अजय पर 50 हजार का इनाम था। जिसके बाद उन्होंने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। ओलंपिक में दो बार भारत के लिए मेडल जीत चुके हत्या के आरोपी सुशील की अग्रिम जमानत याचिका को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने मंलगवार को खारिज कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में दोनों उक्त आरोपियों को रविवार सुबह दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बीती 4 मई की रात दिल्ली के मॉडल टॉउन थाने के इलाके में पहलवान सुशील और उसके साथियों ने एक फ्लैट से 23 वर्षीय जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सागर राणा और उसके दोस्तों का अपहरण किया। और फिर छत्रसाल स्टेडियम में ले जाकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। इस घटना में सागर बुरी तरह घायल हो गया था। और इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस को स्टेडियम का एक सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है। सीसीटीवी फुटेज में सुशील 20-25 पहलवानों और असौदा गिरोह के बदमाशों के साथ सागर और दो अन्य को पीटता दिखा है। सभी लोग सागर को लात-घूंसों, डंडों, बैट व हॉकी से मारते दिख रहे हैं। फुटेज में सुशील सागर व दो अन्य पीड़ितों पर हॉकी चलाता भी दिखा है। सभी पहलवान और बदमाश स्टेडियम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 20 से 25 लोगों ने सागर व दो अन्य को अधमरा होने तक पीटा था। फुटेज से पता लग रहा है कि पीड़ितों को जानवरों जैसे पीटा गया। उनके मुताबिक, सुशील के साथ असौदा गिरोह के बदमाश और कुछ पहलवान भी थे। घटना को अंजाम देने के बाद सुशील फरार चल रहा था। वह किसी पेशेवर अपराधी की तरह लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। सुशील कुमार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने पंजाब के भटिंडा, मोहाली समेत कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। दिल्ली में भी कई ठिकानों पर भी दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की लेकिन सुशील कुमार हाथ नहीं आया। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान सुशील, हरिद्वार स्थित एक बाबा से मदद मांगने गया था। हालाँकि कि पुलिस द्वारा सुशील कुमार पर एक लाख का इनाम रखने और अग्रिम जमानत की अर्जी ख़ारिज होने के बाद आज दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी सुशील कुमार को आज 18 दिन बाद दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें:

Lockdown in Delhi : दिल्ली में फिर एक हफ्ते के लिए और बढ़ा लॉकडाउन