Uttarakhhand Mahakauthig 2025: महाकौथिग मेले के 5वें दिन के शाम के सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि पटपड़गंज विधायक रवि नेगी तथा विशिष्ठ अतिथि भाजपा दिल्ली प्रदेश मंत्री विनोद बछेती ने दीप प्रज्वलित कर किया.
जिसके बाद लोक गायक अजय दीवान की जोड़ी ने खूबसूरत लोक गीत “हम पहाड़ का पंछी छू का का उडू लो…” से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. उसके बाद लोक गायक मंगलेश डंगवाल नेअपने जागर गीत से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया. इस दौरान दर्शक दीर्घा में मई महिलाओं पर देवी की छवि अवतरित हुयी. उसके बाद उन्होंने अपना सुपरहिट गीत “सिल्की बाँद…” गाकर दर्शकों को खूब नचाया. इसके अलावा लोक गायिका आशा नेगी ने भी एक से बढ़कर एक सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी.
इस मौके पर उत्तराखंड मूल के इंडियन क्रिकेट प्लेयर पवन सुयाल का भी महाकौथिग के मंच पर पहाड़ी उत्पाद भेंट कर स्वागत किया गया.
नोएडा स्टेडियम चल रहे महाकौथिग मेले के पांचवे दिन भी आज यहाँ प्रवासी उत्तराखंडियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
इस अवसर पर महाकौथिग के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान, संस्थापिका कल्पना चौहान, चेयरमैन आदित्य घिल्डियाल, अध्यक्ष हरीश असवाल, संयोजिका इंद्रा चौधरी, मीडिया प्रभारी रजनी ढौंडियाल जोशी,सत्येन्द्र नेगी, नीरज रावत समेत समस्त महाकौथिग टीम उपस्थित रही.
15वें महाकौथिग का पांचवा दिन: सुबह का सत्र रहा उत्तराखंडी परिधान युगल प्रतियोगिता के नाम, जौनसार की पूनम एवं पूजा बनी विजेता विजेता
नोएडा स्टेडियम में चले रहे 15वें महाकौथिग मेले के पांचवें दिन की सुबह का सत्र उत्तराखंडी परिधान युगल प्रतियोगिता के नाम रहा। 15वें महाकौथिग के पांचवें दिन सुबह के सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सतीश पाल (IAS), ACEO, नोएडा ऑथोरिटी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने महाकौथिग के भव्य आयोजन को लेकर पूरी महाकौथिग टीम की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि महाकौथिग मे आपने उत्तराखंड के अनाज, परिधान, एवं खानपान को एक जगह संगठित किया है, उसकी भूरि भूरि प्रशंसा की जानी चाहिए. कहा कि मैंने भी यहां के खानपान का स्वाद लिया है. तथा आज हमें इस धार्मिक मंच पर बाबा जागेश्वर धाम के दर्शन करने को मिले.
आज के कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. उसके बाद उत्तराखंडी परिधान युगल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमे जौनसार भावर की पूनम तोमर एवं पूजा चौहान को प्रथम स्थान हासिल हुआ. वहीं हेमा रावत तथा माहिरा रावत को दूसरा तथा सुमन देवी और भव्यांसु को तीसरा स्थान साहिल हुआ.
प्रतियोगिता के जज के रूप में लोक गायिका कल्पना चौहान, उत्तराखंडी फिल्म अभिनेता राकेश गौड़ एवं अध्यापिका हेमा घुघतियाल रही. 7 दिवसीय महाकौथिग मेले में इस बार उतराखंड के विभिन्न जिलों के डेढ़ सौ से ज्यादा कलाकार प्रतिभाग कर रहे हैं.



