online yoga class corona patient

Online Yoga Classes for Corona Patient: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार एक अच्छी पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित लोगों के लिए ऑनलाइन योगा क्लासेस शुरू करने की घोषणा की है। कल से दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के लिए ऑनलाइन योगा क्लासेस शुरू हो जायेंगी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैं ये तो नहीं कहता कि योगा कोरोना की काट है लेकिन योग से बिमारियों से लड़ने की हमारे शरीर की क्षमता बढ़ जाती है। योगा से इम्युनिटी बढ़ती है। जो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में हैं उनके लिए प्राणायाम और योगा की क्लासेस शुरू करने जा रहे हैं। वो घर बैठे हमारे इंस्ट्रक्टर के साथ योग कर पाएंगे। इंस्ट्रक्टर की बहुत बड़ी टीम तैयार की गई है जिनको कोरोना से संबंधित आसन और प्राणायाम की विशेष ट्रेनिंग दी गई है।

योगा क्लासेस के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोग घर बैठे योगा इंस्ट्रक्टर के साथ योगा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि आज कोरोना संक्रमित सभी मरीज़ों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए लिंक भेजा जाएगा, लिंक पर क्लिक कर वो बता सकते हैं कि वो कितने बजे योग करना चाहेंगे। एक क्लास में केवल 15 मरीज़ होंगे, कल से क्लास शुरू हो जाएंगी। इसके लिए योगा इंस्ट्रक्टर की एक बहुत बड़ी टीम तैयार की गई है। कोरोना से संबंधित कौन-कौन से योग हैं, प्राणायाम हैं इसके बारे में स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है।

एक दिन कितनी योगा क्लास होंगी

केजरीवाल ने कहा कि सुबह 6 बजे से 11 बजे तक एक-एक घंटे की 5 योगा क्लासेस होंगी। फिर शाम को 4 बजे से 7 बजे तक 3 योगा क्लासेस होंगी। कुल 8 क्लासेस होंगी। आप सुविधा के हिसाब से इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस तरह 40 हजार लोग एक साथ योगा क्लासेस ले सकते हैं। योगा क्लासेस के दौरान लोग योगा इंस्ट्रक्टर से बात भी कर पाएंगे। अगर उनके मन में कोई सवाल है तो वो उनसे पूछ भी पाएंगे।