नई दिल्ली : उत्तराखंड की वर्सटाइल सिंगर प्रियंका मेहर के खूबसूरत गढ़वाली वीडियो गीत “जय उत्तराखंड” का शुक्रवार शाम को दिल्ली गढ़वाल भवन में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा द्वारा विमोचन किया गया। इस गीत को प्रियंका मेहर और उनके भाई दीपक मेहर ने गाया है। कार्यक्रम का संचालन गढ़वाल हितैशणी सभा के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।
विमोचन के मौके पर संजय दरमोड़ा ने “जय उत्तराखंड” वीडियो गीत के बारे में बताते हुए कहा कि इस गीत में हमारे पहाड़ के परिधान, आभूषण, रहन सहन, बोली भाषा के बारे में बखूबी बताया गया है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बोली भाषा, अपने पहाड़ के परिधान, आभूषणों एवं खानपान को सिर्फ सोशल मीडिया में फोटो शेयर करने के लिए ही नहीं बल्कि असल जिन्दगी में अपनाना होगा। तभी हमारा समाज और हमारा उत्तराखंड तरक्की कर सकता है।
बता दें कि पी.आर.फ़िल्म के डायरेक्टर प्रेम सिंह व राजेंद्र भट्ट के साथ मिलकर संजय शर्मा दरमोडा अनेकों नए कलाकारों व पुराने कलाकारों के साथ उत्तराखंड की बोली भाषाओं, उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे।

इस मौके पर बड़ी संख्या में साहित्य एवं संगीत से जुड़े उत्तराखंड समाज के लोग मौजूद थे। संयोग से कल अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा का जन्मदिन भी था। इस अवसर पर कार्यक्रम में केक काटकर उनका जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा के अलावा, उत्तराखंड सिने जगत के जाने माने अभिनेता राकेश गौड़, वरिष्ठ साहित्यकार, रंगकर्मी सतीश कालेश्वरी, वरिष्ठ पत्रकार/ साहित्यकार भाई गणेश खुगशाल गणी, गढ़वाल सभा के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट, समाजसेवी अनिल पंत, नरेंद्र सिंह बिष्ट, पत्रकार हरीश असवाल, सतेंद्र रावत, सत्येन्द्र सिंह नेगी, प्रताप थलवाल, उमेश रावत, संजय चौहान, आशीष रावत, बिजेंद्र पंत, सुरेन्द्र शर्मा लखेड़ा, देवेन्द्र जोशी, महाजन अधिकारी, प्रताप नेगी, गोविंद भट्ट, जोत सिंह भंडारी, जगत सिंह बिष्ट, जगमोहन रावत, लोक कलाकार भगवत मनराल, प्रेमा धोनी, रोशनी चमोली, संयोगिता ध्यानी, कल्पना चौहान डोभाल, पूर्णिमा पोखरियाल, मनोरमा भट्ट, रेनू जखमोला, कुसुम बिष्ट, प्रभा बिष्ट, सुनीता बिष्ट, शशि नेगी, बबिता नेगी, अंकिता चौहान, निर्मल रावत नेगी, मीनाक्षी गुप्ता, कोमल राणा नेगी, अंकिता भट्ट मैठाणी, सुभाष गुसांई, राकेश रावत, श्रीलाल सिंह,गीता बिष्ट, दीपा बिष्ट उत्तराखंड की कई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



