नई दिल्ली: दिल्ली के गढ़वाल भवन के स्थापना समारोह में चमोली जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीप सिलोड़ी को भी गढ़ गौरव वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान 2025 के लिए सम्मानित किया गया।  पत्रकार दीप सिलोड़ी मूलतः श्री गुर पट्टी नारायणबगड़ पिंडर घाटी क्षेत्र चमोली से है।

उत्तराखंड के सिरगुर पट्टी  पिंडर घाटी नारायणबगड़ चमोली जिले से संबंधित वरिष्ठ पत्रकार दीप सिलोड़ी जो दिल्ली में मीडिया ग्रुप में कार्यरत है। उनके दिल्ली एनसीआर में प्रवासी उत्तराखंडी समाज की आवाज को बुलंद करने एवं वहां के मुद्दों पर मीडिया के माध्यम से समय समय पर खबर को जन जन तक पहुंचाने के कार्य करने  हेतु एवं उत्तराखंड समाज के प्रति निस्वार्थ भाव से काम करने के लिए यह सम्मान दिया गया। राजनीतिक,सामाजिक,सामाजिक संगठन,सांस्कृतिके क्षेत्र में भी पत्रकारिता के माध्यम से प्रवासी समाज को पहचान देने में अहम भूमिका निभाते रहते है।

उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए गढ़वाल हितेषणी सभा द्वारा गढ़वाल भवन के स्थापना दिवस पर उनको भी गढ़ गौरव वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान 2025 दिया गया।उत्तराखंड के पिंडर घाटी क्षेत्र के लिए बड़ी गर्व की बात है कि उनके छेत्र का पत्रकार दिल्ली एनसीआर में अपनी एक पहचान बना रहा है और आज मीडिया क्षेत्र में दीप सिलोड़ी एक जनप्रचित चेहरा हैं। आपको बता दे पिछले 8 सालों से विभिन्न मीडिया चैनलों में कार्य कर रहे है और आंचल पत्रिका न्यूज के संपादक भी है।

उनके उज्जवल भविष्य के लिए समाज की ओर से उनको हार्दिक शुभकनाएं ओर वह इसी तरह से उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहे यही हमारी नव वर्ष पर उनको शुभकामनाएं है।