नई दिल्ली : पद्म विभूषण से सम्मानित मशहूर पर्यावरणविद और चिपको आंदोलन के प्रणेता स्व. सुंदरलाल बहुगुणा की प्रतिमा का आज दिल्ली विधानसभा परिसर में अनावरण हुआ। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिडलान, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी हुए इस चित्र अनावरण कार्यक्रम में स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा के परिजनों की उपस्थिति विशेष रही। पर्यावरण के क्षेत्र में सुंदर सुंदरलाल बहुगुणा के समर्पण और निष्ठा को नमन करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यावरणविद थे। पर्यावरण के क्षेत्र में उनके योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। केजरीवाल ने कहा कि विधानसभा की इस चित्र गैलरी में जितने भी लोगों के चित्र लगाए गए हैं वो कोई बहुत ज्यादा पैसे वाले नहीं थे बल्कि उन्होंने समाज के प्रति अपना जीवन समर्पित कर दिया था इसलिए आज हो हमारे आदर्श हैं। इसीलिए उन सब लोगों के चित्र यहां लगाए गए हैं। सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के योगदान को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है। बता दें कि करीब डेढ़ महीने पहले ही 21 मई 2021 को सुंदरलाल बहुगुणा का निधन हुआ था।
उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के प्रकृति संरक्षण और संवर्धन के काम को नमन करते हुए कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा का चित्र विधानसभा की गैलरी में लगाए जाने से विधानसभा सभागार की गरिमा बढ़ी है।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया, आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के नेता कर्नल अजय कोठियाल और आम आदमी पार्टी उत्तराखंड प्रकोष्ठ दिल्ली के अध्यक्ष बृजमोहन उप्रेती समेत कई प्रबुद्ध और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सुंदरलाल बहुगुणा की याद में आज दिल्ली विधानसभा में उनके स्मारक का अनावरण किया गया। सुंदरलाल बहुगुणा ने पर्यावरण के लिए काम किया। इस अवसर पर हम केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से निवेदन करते हैं कि सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न दिया जाए: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/YdHxA3KRfm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2021