Tehri Uttarkashi jan vikas parishad

Tehri Uttarkashi Jan Vikas Parishad: दिल्ली एनसीआर में उत्तराखण्ड की सबसे पुरानी सामाजिक संस्थाओं में से एक “टिहरी उत्तरकाशी जन विकास परिषद (पंजी.)” की नयी कार्यकारिणी के गठन हेतु रविवार 15 सितम्बर, 2024 को प्रात: 10:00 बजे नई दिल्ली के गढ़वाल भवन में चुनाव एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

समरोह में वर्ष 2024-26 के लिए गठित कार्यकारिणी में सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर सुरेशा नन्द बसलियाल, महासचिव के पद पर निर्मल सिंह धनोला, वरिष्ठ उपाध्यक्षपरिपूर्णानंद गैरोला, उपाध्यक्ष- भीम सिंह राणा, सचिव- गणेश जोशी, कुसुम बिष्ट, संगठन सचिव नरेंद्र गोसाई, संयुक्त सचिव हुकम सिंह कंडारी, कोषाध्यक्ष बृजमोहन सेमवाल, उपकोषाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, सांस्कृतिक सचिव मनोरमा तिवारी भट्ट, प्रकाशन सचिव गौरव रावत, निरीक्षक पद पर दीवान सिंह राणा निर्विरोध चुने गए।

परिषद की ओर से सभी सदस्यों के सम्मान में भोजन एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई  थी।