Karwa Chauth 2021: दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर भारत के कई इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सुहागिनों को करवाचौथ का व्रत खोलने में परेशानी खड़ी हो रही है। उल्लेखनीय है कि आज सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है। दिल्ली-एनसीआर में चांद दिखने का समय शाम 8.07 बजे बताया गया था। परन्तु चांद निकलने से पहले दिल्ली और एनसीआर में मूसलाधार बारिश होने से महिलाओं को चाँद के दर्शन करना मुश्किल हो गया है।
कई शास्त्र और धर्म विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम या अन्य कारण से चांद ना देख पाने पर आप चन्द्रमा की मानसिक पूजा करके पूर्व दिशा में अर्घ्य दे सकते हैं अथवा देश के किसी नगर में जहां मौसम अनुकूल हो और वहां चन्द्र दर्शन हो रहे हों तो आप उस नगर से आप किसी भी इष्ट मित्र से चन्द्रोदय की फोटो मंगवाकर अर्घ्य अर्पित कर सकते हैं।
करवा चौथ पर खराब मौसम या अन्य वजह से न दिखे चांद, तो ऐसे खोलें व्रत करवा चौथ पर खराब मौसम या अन्य वजह से न दिखे चांद, तो ऐसे खोलें व्रत
- अगर चंद्रमा बादलों में छिप गया है, तो भी आप शुभ मुहूर्त में पूजन कर सकती हैं।
- अगर चांद ना दिखाई दे, तो भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा के दर्शन करें। फिर चंद्रमा की पूजा करके क्षमा याचना करें। इसके बाद पति की पूजा करके व्रत पूर्ण करें।
- चंद्रोदय का सही समय जानकर करीबियों से पूछे की चांद किस तरफ निकलता है। उस दिशा में मुंह करके पूजा कर व्रत का पारण करें।
- चंद्रमा की आकृति के दर्शन करके भी व्रत का पारण कर सकते हैं, इसके लिए एक चौकी लाल कपड़ा बिछाएं। अब उस पर चावल से चांद की आकृति बनाएं।
- ओम चतुर्थ चंद्राय नम: मंत्र का जाप कर चंद्रमा का आह्वान करें और पूजा करने के बाद व्रत का पारण कर लें।
- ऐसा कहते हैं कि चांद न नजर आने पर चंद्रमा का आह्वान करें और विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए व्रत पूर्ण करें।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गर्भवती, बुजुर्ग और बीमार महिलाएं अगर चंद्रदर्शन नहीं कर पाती हैं तो वे बिना चंद्रदर्शन ही व्रत का पारण कर सकती हैं।



