नई दिल्ली: गांधी शांति प्रतिष्ठान नई दिल्ली में शुक्रवार को ” ट्रू मीडिया” पत्रिका के विशेषांक का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उत्तराखाण्डी रंगकर्मी, लेखक व फिल्म अभिनेता हेम पंत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर करीब 30 रचनाकारों ने विचार व्यक्त किये। लोकार्पण समारोह में सार्वभौमिक संस्था के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट, सुनील नेगी एवं साहित्यकार डॉ॰ सतीश कालेश्वरी को सम्मानित किया।
बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हेम पंत एक कवि, शायर, कुशल वक्ता और मंच संचालक भी हैं। वे निर्धारित समय से वे मंच पर आते हैं और अपनी चिरपरिचित शैली में दर्शकों से जुड़ने लगते हैं। मंच में उत्पन्न विषम परिस्थितियों को भी से बखूबी झेल जाते हैं और प्रत्येक विषय, वस्तु और कलाकार या वक्ता के साथ पूरा न्याय करते हैं। कवि हेम पंत हिंदी कविता वाचन के साथ-साथ यदा– कदा कुमाऊनी कविता भी पढ़ते हैं। वे परिस्थिति के हिसाब से शायरी करते हुए दर्शकों को अपनी ओर खींच लेते हैं। वे एक अच्छे साहित्य समीक्षक भी हैं। कुमाउनी उपन्यास “छिलुक” ( चिराग) की उन्होंने बहुत बेहतरीन समीक्षा की और इस समीक्षा का उन्हीं के द्वारा गढ़वाल भवन नई दिल्ली में मंच से प्रस्तुतीकरण भी बड़े प्रभावशाली ढंग से किया गया।
पत्रिका के लोकार्पण पर सुश्री सुशीला रावत (मंच अध्यक्षता), डॉ. हरि सुमन बिष्ट, डॉ. हेमा उनियाल, डॉ. विनोद बछेती, ( चेयरमैन DPMI), नरेंद्र सिंह लडवाल (सीएमडी सीहॉक), फिल्म निर्देशक दीवान सिंह बजेली, संजय जोशी, ओमप्रकाश प्रजापति (संपादक ट्रू मीडिया) और पूरन चन्द्र कांडपाल सहित कई विशिष्ठ मंचासीन अतिथियों ने हेम पंत के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभी अतिथि वक्ताओं का तुलसी पौध एवम् पत्रिका अंकित पात्र (कप) से सम्मान किया गया। मंच संचालन डा पुष्पा जोशी (सह संपादक ट्रू मीडिया) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार चारु तिवारी, सुनील नेगी, आरपी उनियाल, विनोद ढोंडियाल, गंगा दत्त भट्ट (नाट्य निदेशक), डॉ. सतीश कालेश्वरी, रमेश घिल्डियाल, खुशहाल सिंह बिष्ट, गायक फंड्रियाल, केसी पंत, सुधीर पंत, हरीश सेमवाल, आरके मुद्गल, हीराबल्लभ कांडपाल, उमेश पंत (सार्थक प्रयास), अजय सिंह बिष्ट (सार्वभौमिक), भूपाल सिंह बिष्ट, हेमा पंत, विभा पंत, कुसुम चौहान, सुनयना बिष्ट, विजय लक्ष्मी भट्ट, कुमू जोशी, किरण लखेड़ा, मीना कंडवाल, प्रदीप शर्मा, महेंद्र लटवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में हेम पंत ने सभी आगंतुकों और ‘ ट्रू मीडिया‘ का आभार व्यक्त किया।
देवभूमिसंवाद के लिए पूरन चन्द्र कांडपाल