Two teachers from Uttarakhand received the National Teacher Award

NATIONAL TEACHER AWARD 2025: शिक्षक दिवस के अवसर पर आज देश के 45 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 (NATIONAL TEACHER AWARD 2025) से सम्‍मानित किया गया। ये वो शिक्षक हैं जिन्होंने सबसे अलग तरीकों से पढ़ाई को मजेदार बनाया और बच्चों को प्रेरित किया। इनमें से कई ने शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशभर से आये शिक्षकों को सम्‍मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले शिक्षकों की जमकर सराहना की।

राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में दो शिक्षक उत्तराखंड राज्य से भी हैं। जिनमे चंपावत जिले की शिक्षिका मंजूबाला तथा NSTI देहरादून के ट्रेनिंग ऑफिसर मनीष ममगाईं को दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से नवाजा गया।

बता दें दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित होने वाली मंजूबाला चंपावत जिले की हैं। वे च्यूरानी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। उन्होंने 2011 में जिले का पहला इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू किया था। मंजूबाला शिक्षिका होने के साथ अपनी जड़ों से भी जुड़ी हैं। मंजूबाला बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी के साथ कुमाऊंनी भी सिखाती हैं। वे नियमित क्सासेस के साथ ही इवनिंग कक्षाएं भी चलाती हैं। मंजूबाला स्काउट एवं गाइड में भी अपना योगदान दे रही हैं। उन्हें अब तक शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार, तीलू रौतेली पुरस्कार, आयरन लेडी पुरस्कार तथा टीचर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

वहीँ NSTI देहरादून के ट्रेनिंग ऑफिसर मनीष ममगाईं को शिक्षा व कौशल विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

देश के इन 45 शिक्षकों को मिला ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’

  1. 1-सुनीता – सोनीपत
  2. 2-शशि पॉल – हिमाचल प्रदेश
  3. 3-नरिंदर सिंह – लुधियाना
  4. 4-अवधेश कुमार झा – उत्तर पश्चिम दिल्ली
  5. 5-मंजूबाला – चम्पावत
  6. 6-परवीन कुमारी – चंडीगढ़
  7. 7-नीलम यादव – खैरथल तिजारा
  8. 8-भाविनीबेन दिनेशभाई देसाई – दमन
  9. 9-विलास रामनाथ सातारकर – उत्तरी गोवा
  10. 10-हितेश कुमार प्रवीणचंद्र भुंडिया – राजकोट
  11. 11-हिरेनकुमार हसमुखभाई शर्मा – गांधीपुरा खेड़ा
  12. 12-शीला पटेल – दमोह
  13. 13-भेरूलाल ओसारा – आगर मालवा
  14. 14-डॉ. प्रज्ञा सिंह – दुर्ग
  15. 15-कुलदीप गुप्ता – राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिंद्राह
  16. 16-राम लाल सिंह यादव – भदोही
  17. 17-मधुरिमा तिवारी – मिर्जापुर
  18. 18-कुमारी निधि – किशनगंज
  19. 19-दिलीप कुमार – सुपौल
  20. 20-सोनिया विकास कपूर – मुंबई
  21. 21-कंधन कुमारेसन – एबरडीन
  22. 22-संतोष कुमार चौरसिया – कोरबा
  23. 23-डॉ. प्रमोद कुमार – नालंदा
  24. 24-तरुण कुमार दाश – कोरापुट
  25. 25-बसंत कुमार राणा – मल्कानगिरी
  26. 26-तनुश्री दास – मेदिनीपुर पश्चिम
  27. 27-नांग एकथानी मौंगलांग – पापुम पारे
  28. 28-पेलेनो पेटेनिलहु – कोहिमा
  29. 29-कोइजाम मचासन – इम्फाल पश्चिम
  30. 30-कर्मा टेम्पो एथेनपा – मंगन
  31. 31-डॉ. हेइपोर यूनी बैंग – पूर्वी जयंतिया हिल्स
  32. 32-बिदिशा मजूमदार – गोमती
  33. 33-देबजीत घोष – डिब्रूगढ़
  34. 34-श्वेता शर्मा – देवघर
  35. 35-डॉ. शेख मोहम्मद वाकियोद्दीन शेख हामिदोद्दीन – नांदेड़
  36. 36-डॉ. संदीपन गुरुनाथ जगदाले – लातूर
  37. 37-इब्राहिम एस – मूला एंड्रोथ
  38. 38-मधुरिमा आचार्य – कोलकाता
  39. 39-मदबाथुला थिरुमाला श्रीदेवी – विशाखापत्तनम
  40. 40-मरम पवित्रा – सूर्यापेट
  41. 41-रेवती परमेश्वरन – चेन्नई
  42. 42-विजयलक्ष्मी वी – तिरुपूर
  43. 43-किशोरकुमार एम.एस. – तिरुवनंतपुरम
  44. 44-डॉ. वी रेक्स उर्फ राधाकृष्णन – थिलैयाडी वल्लियाम्मल गवर्नमेंट हाई स्कूल
  45. 45-मधुसूदन के.एस. – मैसूर