Union Sports Minister Anurag Thakur inaugurates 7th All India Police Judo Cluster 2022

नई दिल्ली : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सीआईएसएफ द्वारा आयोजित 7वें अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर-2022 का उद्घाटन किया। इस क्लस्टर में केंद्रीय पुलिस बलों और राज्य पुलिस बलों की 41 टीमों से लगभग 1580 ने भाग लिया है।

इस मौके पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक, शीलवर्धन सिंह ने अनुराग सिंह ठाकुर के आगमन पर उनके साथ अन्य सभी अतिथियों का स्वागत किया। महानिदेशक ने इस क्लस्टर के उद्घाटन समारोह के लिए अपना बहुमूल्य समय देने के लिए सूचना और प्रसारण और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल और खेल-कूद पुलिस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग हैं। पुलिस कर्मियों के लिए अपने कठिन कर्तव्यों का पालन करने के लिए शारीरिक फिटनेस और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। पुलिस कर्मियों के बीच वांछित शारीरिक मानकों को बनाए रखने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों में केंद्रीय औद्योगिक बल द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अखिल भारतीय खेल आयोजन अंतर पुलिस बल सौहार्द और समन्वय को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने खेलों के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि क्लस्टर में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने-अपने पुलिस बलों के लिए खेल रहे हैं और कल वे भारत के लिए खेलेंगे। उन्होंने एयरपोर्ट और दिल्ली मेट्रो रेल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा किए जा रहे कर्तव्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा के जवान एयरपोर्ट पर पूरी लगन से ड्यूटी कर रहे हैं और यात्रियों के साथ उनका व्यवहार विनम्र है।

कार्यक्रम का समापन मणिपुरी मार्शल आर्ट के प्रदर्शन और कथक नर्तकों द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।