दिल्ली: कल्याणी सामाजिक संस्था (रजिस्टर्ड) द्वारा दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार (देवली विधानसभा क्षेत्र) मे आगामी 13 जनवरी को उत्तराखण्ड का पारम्परिक पौराणिक महापर्व उत्तरैणी-मकरैणी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

कल्याणी सामाजिक संस्था की संयोजिका बबीता नेगी ने बताया कि इस बार उतरैणी-मकरैणी कार्यक्रम के तहत मकर संक्रांति के दिन (13 जनवरी 2024 को) सुबह 10 बजे से श्रीराम बारात घर, बॉध रोड संगम विहार नई दिल्ली में बाल कलाकारों द्वारा उत्तराखण्डी की लोक संस्कृति, भेष भूषा, बोली भाषा की विशेष प्रस्तुति पेश की जाएगी। आयोजन समिति ने दिल्ली-एनसीआर के समस्त उत्तराखण्डी परिवारों से कार्यक्रम में पहुँचने की अपील की है।

आयोजन स्थल – श्रीराम बारात घर बॉध रोड संगम विहार नई दिल्ली – 80

13 जनवरी 2024, समय – 10 बजे सुबह से

नीलू सती