नई दिल्ली: उत्तराँचल भ्रात्रि सेवा संस्थान से जुड रही हैं 40 लाख उत्तराखंड जनमानस की जनभावनाये। रविवार 2 जुलाई को उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्थान द्वारा विनोद नगर दुर्गा मंदिर मे चौथी महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड की सामाजिक संस्थाओं, बुद्धिजीवी वर्ग, व्यवसायी, प्रशासनिक विशिष्ट, मातृशक्ति संगठन, RWA संगठन और क्षेत्रीय जनता द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर उत्तराखंड महापंचायत कार्यक्रम शामिल विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और बुद्धिजीवियों ने उत्तराखंड समाज के विकास और उत्थान के लिए अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सेवा प्रमुख हरदा उत्तराँचली द्वारा देवभूमि के लिए समर्पित होने की सपथ ली गई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी महानुभावों से उत्तराखंड समाज के विकास के लिए संगठित होकर समाज सेवा भाव और सहयोग का वचन लिया।
महापंचायत में कुंदन बुबु, उमेद शाह, शिव सिंह रावत, कुंदन बिष्ट व के आर मिश्रा उद्योगपति, एसीपी दिल्ली पुलिस एसपी जोशी, बीएन गोस्वामी, डाक्टर तारा सिह, बिशन हरियाला लोक गायक, जगदीश भट्ट, सीएम पपनै, सतीस नेगी आदि की विशेष भूमिका रही। महापंचायत का संचालन नरेन्द्र (मास्टर जी), देव सिंह पटवाल, गौतम और दिनेश जोशी, हेमन्त रावत, नारायण मौलेखी, देवरत चौहान द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने संस्थान और महापंचायत के स्तम्भ सद्भभाव, सहयोग, संस्कृति, समाज और संगठन को और उद्देश्य को सभी के समक्ष रखा।
इस मौके पर उपस्थित सामाजिक संगठनों के लोगों ने उत्तरांचल भ्रात्री सेवा संस्थान की सदस्यता ग्रहण की। विनोद नगर प्रधान प्रहलाद गुसाई, दिनेश जोशी, हयात राणा, बालम सिंह, पूरण देवतलला एवं उनकी समस्त टीम ने इस कार्यक्रम कि शानदार व्यवस्था की। कैलाश चौहान द्वारा भोजन कि व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में हरदा और संस्थान के प्रधान कुंदन सिंह रावत ने अपने विचार रखे। अंत में उत्तरांचल भ्रात्री सेवा संस्थान द्वारा महापंचायत कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियो आभार व्यक्त किया गया।
मंजू रतूड़ी (देवभूमि संवाद)