Womens-honor-ceremony

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में रह रही उत्तराखंड मूल की महिलाओं की टीम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आगामी 8 मार्च को गढ़वाल भवन, दिल्ली में महिलाओं के लिए नारी सम्मान समारोह 2020 आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मान समारोह उन महिलाओं के सम्मान के लिये आयजित किया जा रहा है जिन्होंने विकट परिस्थितियों से लड़कर एक इतिहास रचा और जो लगातार अपने कार्यो से देश व समाज के लिए प्रेरणा बनी। उसी मातृशक्ति के सम्मान को ऊर्जा प्रवाहित करने के लिए पहली बार महिलाओ द्वारा इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

जब एक नारी बखूबी अपने कार्यों को मंजिल तक पहुँचाती है तो वह गुमनाम क्यों? क्यों न उसे एक सम्मान का अधिकारी बना सशक्त किया जाए। यह उन सभी महिलाओं के लिये गौरवपूर्ण क्षण हैं जो आज अपने कार्यों द्वारा अलग पहचान बनाये हुए हैं।

कार्यक्रम की संयोजिका बबीता नेगी ने कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं की जानकारी हमें भेज सकते हैं, जिससे हम हर उस मातृशक्ति तक पहुँचने का प्रयास करेंगे जो निरन्तर सेवा में कार्यरत हैं परन्तु आज भी समाज की नजरों से अछूती हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपके इलाकों में भी कोई महिला ऐसे कार्यो से नाम रोशन कर रही हैं तो उनके बारे में सूचित कर जानकारी दे, ताकि हम  उन जमीनी महिलाओं तक पहुँचे जो इसकी हकदार हैं।

सहयोगी टीम

बबीता नेगी, कमला नेगी, रजनी जोशी, रेखा चौहान, सुषमा नेगी, सुनैना बिष्ट, जयश्री, नीलू सती, अलका ममगाई, बीना बहुगुणा कोठारी, आशा भराड़ा, कमला उप्रेती, करुणा भट्ट, मंजू रतूड़ी, ज्योति डंगवाल, बीना सती, सपना गुप्ता, अदिति राणा, भावना बिष्ट, सरोज नेगी, मीनाक्षी गुप्ता, नीरू नेगी, गीता जोशी, सुनीता बिष्ट, सरिता कठैत।