YEIDA plot scheme 2026

YEIDA Plot Scheme 2026: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास घर बनाने का सपना देखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने अपनी बहुप्रतीक्षित आवासीय प्लॉट योजना RPS10/2026 लांच कर दी है। इस स्कीम में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक 162 मीटर से लेकर 290 मीटर तक के कुल 973 प्लॉट ऑफर किए जा रहे हैं।

द्वारा जारी ब्रोशर के मुताबिक सबसे ज्यादा 481 प्लॉट 200 वर्ग मीटर के हैं। जबकि 290 मीटर के मात्र 2 प्लाट हैं। जिनमे से 17.5% प्लॉट्स उन किसानों के लिए आरक्षित होंगे जिनकी भूमि यमुना क्षेत्र और NIA के विकास के लिए अधिग्रहित की गई है। इसके अलावा, 5% प्लॉट्स उन व्यापारियों के लिए आरक्षित होंगे जिनकी औद्योगिक इकाइयां प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित हैं। प्लॉट्स की दर 36,260 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। सभी प्लाट सेक्टर 15-C, 18 और 24A में है।  प्लॉट्स का आवंटन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। योजना में ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पंजीकरण शुल्क भी ऑनलाइन भुगतान करना होगा। योजना में शामिल प्लॉटों का आवंटन लॉटरी से किया जाएगा।

कैसे करें अप्लाई?

प्लॉट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से (06/04/2026) से ही शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई 2026 है। जबकि योजना का ड्रा 18 जून 2026 को निकाला जाएगा। इच्छुक लोग प्राधिकरण की वेबसाइट https://yamunaexpresswayauthority.com/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक को रजिस्ट्रेशन के समय कुल प्रीमियम का 10% जमा करना होगा। सफल आवेदकों के लिए यह राशि प्लॉट के कुल भुगतान में समायोजित कर दी जाएगी, जबकि असफल आवेदकों को यह राशि वापस कर दी जाएगी। योजना के तहत, आवंटन पत्र जारी होने के 60 दिनों के भीतर कुल प्रीमियम का 100% भुगतान करना होगा। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में भुगतान के लिए अधिकतम 30 दिनों की अतिरिक्त समय सीमा दी जा सकती है।

प्लॉट्स का विवरण

Plot SizeNo. Of PlotsRegistration

 Amount

Total Amount

(Approximately)

162 वर्ग मीटर476 प्लॉटRs. 587412/-Rs. 5874120/-
183 वर्ग मीटर4 प्लॉटRs. 663558/-Rs. 6635580/-
184 वर्ग मीटर4 प्लॉटRs. 667184/-Rs. 6671840/-
200 वर्ग मीटर481 प्लॉटRs. 725200/-Rs. 7252000/-
223 वर्ग मीटर6 प्लॉटRs. 808598/-Rs. 8085980/-
290 वर्ग मीटर2 प्लॉटRs. 1051540/-Rs. 10515400/-