Shailesh Matiyani State Educational Award: राज्य में शिक्षा के उन्नयन एवं गुणात्मक सुधार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने 16 शिक्षकों को प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2024 प्रदान किया जाएगा। शैलेश मटियानी पुरस्कार को लेकर शासन से सूची जारी कर दी गई है।
इस पुरस्कार के तहत प्राथमिक, माध्यमिक, डायट एवं संस्कृत शिक्षा के 16 शिक्षकों का चयन किया गया है। जिन्हें शिक्षक दिवस, 5 सितंबर 2025 को सम्मानित किया जाएगा। इस बार पुरस्कार राशि को बढ़ाकर 21,000 रुपये कर दिया गया है।
शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2024 पुरस्कार विजेता शिक्षक:
प्राथमिक शिक्षा (9 शिक्षक)
- डा. यतेंद्र प्रसाद गौड़ – जूनियर हाईस्कूल लालढांग, दुगड्डा (पौड़ी)
- रम्भा शाह – राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरोड़ा, गैरसैंण (चमोली)
- मुरारी लाल राणा – राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बडेथी (उत्तरकाशी)
- रजनी ममगाई – राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुनिकीरेती (टिहरी गढ़वाल)
- ठाट सिंह – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झबरेड़ी कला (हरिद्वार)
- मिली बागड़ी – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पौठी जखोली (रुद्रप्रयाग)
- नरेश चंद्र – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम (चंपावत)
- दीवान सिंह कठायत – राजकीय प्राथमिक विद्यालय उडियारी (पिथौरागढ़)
- डॉ. विनीता खाती – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाडी ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)
माध्यमिक शिक्षा (5 शिक्षक)
- पुष्कर सिंह नेगी – पं. इंटर कॉलेज सुरखेत (पौड़ी गढ़वाल)
- गीतांजलि जोशी – राजकीय इंटर कॉलेज डुण्डा (उत्तरकाशी)
- डॉ. सुनीता भट्ट – प्राचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, देहरादून
- प्रकाश चंद्र उपाध्याय – राजकीय इंटर कॉलेज बापरू (चंपावत)
- दीपक चंद्र बिष्ट – राजकीय इंटर कॉलेज शेर ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)
डायट एवं संस्कृत शिक्षा (2 शिक्षक)
- राजेश कुमार पाठक – प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
- डॉ. बलदेव प्रसाद चमोली – प्रवक्ता, ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत उत्तर माध्यम विद्यालय (हरिद्वार)