Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज यानी 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष कुल 86.50% छात्रों ने परीक्षा पास की है। इसके साथ ही एक बार फिर बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला पहला बोर्ड बन जाएगा। इस बार मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन रिजल्ट जारी हो रहा है।
बीएसईबी पिछले कुछ वर्षों से कक्षा 12वीं के परिणाम सबसे पहले घोषित करने के मामले में देश का अग्रणी बोर्ड बना हुआ है। बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक दो पालियों में आयोजित की थीं। परीक्षा खत्म होने के लगभग 40 दिनों बाद नतीजों की घोषणा कर दी गई है। इस बार इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच राज्यभर के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से आठ मार्च तक किया गया था।
प्रिया जायसवाल बनी स्टेट टॉपर
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेसवार्ता में बताया कि 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की। घोषित किए गए नतीजों के अनुसार, पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
कला संकाय में संयुक्त रूप से अंकिता कुमार और साकिब साह ने पहला स्थान प्राप्त किया। इन दोनों को 473 अंक मिले। दूसरे स्थान पर अनुष्का कुमारी और रुबैया फातिमा ने 471 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर तीन छात्र शामिल हैं। इन्हें 470 अंक प्राप्त हुए हैं।